KhabarNcr

जन कल्याणकारी दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया बहन मायावती का 66 वां जन्मदिन

फरीदाबाद: 16 जनवरी, बहुजन समाज पार्टी जिला फरीदाबाद यूनिट के तत्वाधान में विधानसभा फरीदाबाद के ए सी नगर एवं कृष्णा कॉलोनी में अलग अलग दो स्थानों पर उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती का 66 वां जन्मदिवस केक काटकर एवं लड्डू बांटकर धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने बहन मायावती को पांचवीं बार उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री एवं 2024 में बहन जी को देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए संकल्प लिया। बहन मायावती का जन्मदिवस पूरे भारत में उनके कार्यकर्ता और समर्थक जन कल्याणकारी दिवस के रूप में मनाते हैं। समारोह में कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए बहुत छोटे स्तर पर कार्यक्रम किया और सभी लोगों को मास्क और सैनिटाइजर भी बांटे।
समारोह में बसपा के जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे, जबकि जिला जौन प्रभारी मुन्नीलाल दीपिया, सरदार उपकार सिंह, टीकम सिंह गौतम, लक्ष्मण सिंह, अशोक शास्त्री, विजय सिंह, महावीर सिंह, भूप सिंह चौहान, गीता आलोक राम गोपाल, प्रेम सिह विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद हुए।
समारोह की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष के एल गौतम ने करते हुये कहा बहन मायावती ने चार बार उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनकर प्रदेश का चहुंमुखी विकास किया है। शिक्षा और रोजगार के नए-नए आयाम स्थापित किए। उनके राज में गुंडाराज और महंगाई खत्म हो गई थी। बहन मायावती के राज में बहन बेटियां घरों से बाहर सुरक्षित निकलती थी, और कारोबारी देर रात भी अपने घर सही सलामत पहुंचते थे।


जिला अध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा बहन मायावती को उत्तर प्रदेश की जनता पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने जा रही है। इस बात को देश का मीडिया जनता की भावनाओं को नहीं समझ पा रहा है और केवल झुमलेबाज सरकार का गुणगान कर रहा है। लेकिन जनता ने बसपा की सरकार बनाने का मन बना लिया है, और बिना कुछ बोले एक एक वोट बसपा को डाला जाएगा। वहीं सरदार उपकार सिह ने कहा जो नेता केवल चुनाव में बड़े बड़े वायदे करते हैं, उनको जनता चुनाव में सबक सिखाने का काम करे। भाजपा सरकार ने देश को गर्त में पहुंचाने का काम किया है। कोरोना महामारी ने जनता की कमर तोड़ दी है। ऊपर से सरकार महंगाई को कम करने का काम नहीं कर रही, इसलिए केंद्र की भाजपा सरकार और प्रदेशों की कांग्रेस और भाजपा की सरकार पूरी तरह फेल हैं। अब केवल तीसरे विकल्प के तौर पर बहुजन समाज पार्टी की सरकार ही देश को विकासशील से विकसित बना सकती है। बसपा के महरचन्द हरसाना ने भी एनआईटी विधानसभा में बहन का जन्मदिवस मनाया। समारोह में नरेन्द्र चौहान, उदय चन्द, अजय कुमार, सुनील कुमार, रमेश कश्यप, उदय चौधरी, दीनदयाल एडवोकेट, नरेंद्र सिह, रानी बैसला, जगती बैसला, बुद्धन सिंह हरसाना, मान सिंह हरसाना, अजब सिंह, अजीत सिंह, विशाल मिश्रा, गजजी प्रधान, सोनू सिंह, आजाद पाल सहित अनेक लोग मौजूद थे।

 समाचार एवं विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें 09818926364 या हमें ई-मेल करें [email protected] 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

You might also like

You cannot copy content of this page