KhabarNcr

घर में खुदाई के दौरान मिले तीन कंकाल, लोगो में दहशत

पानीपत : 24 मार्च, बबैल रोड पर शिव नगर में मंगलवार दोपहर को एक घर में तीन कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। ये तीनों कंकाल एक महिला और दो बच्चों के हो सकते हैं। घर में एक जगह से लगातार चींटियां निकलतीं थीं। ये पता लगाने के लिए कि यहां चींटियां क्यों निकलती हैं,वहां पर खोदाई कराई गई। करीब तीन फीट पर ही एक कंकाल मिल गया। मजदूरों ने शोर मचाया। थोड़ी और खोदाई हुई तो वहां पर दो और कंकाल मिल गए। तीनों की हत्या कर शवों को दफना दिया गया है। शवों के पास से एक छुर्रा भी मिला है। आशंका है कि इसी से हत्या की गई है।शुगर मिल कालोनी के पवन कुमार ने बताया कि उसने अगस्त 2018 को कुटानी रोड जगदीश नगर के अहसान सैफी से 60 गज का मकान पांच लाख रुपये में खरीदा था। इसके बाद से मकान भारत नगर की सरोज पत्नी आदेश को किराये पर दे रखा था। एक कमरा पीछे है और एक आगे है। दो दिन पहले ही मकान की मरम्मत का काम शुरू कराया था। पीछे के कमरे के आगे की गैलरी का फर्श नीचे थे। इसमें एक कोने से चींटियां निकल रही थी।राजमिस्त्री उत्तर प्रदेश के जिला शामली के तीरवाड़ा के विकास और मजदूर सर्वेश व अन्य ने फर्श तोड़ा तो हथौड़ा अंदर धंस गया। इसके बाद तीन फीट गहरा, पांच फीट लंबा और चार फीट चौड़ा गड्ढा खोदा तो अंदर तीन कंकाल मिले। कंकाल एक महिला व दो बच्चों के थे। विकास ने 100 नंबर पर काल की।

एसपी शशांक कुमार सावन, डीएसपी सतीश कुमार वत्स और एफएसएल की टीम ने मौका मुआयना किया। शवों को सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। शक है कि अहसान ने पत्नी व बच्चों की हत्या कर शवों को दफना दिया है। इसके बाद फरार हो गया। किला थाना प्रभारी महीपाल ने बताया कि पवन की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या और शवों को खुर्द-बुर्द करने का मामला दर्ज कर लिया है। दो डाक्टरों के बोर्ड से इनका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। डीएनए जांच के लिए सैंपल लिए जाएंगे। इसी से पता चलेगा कि कंकाल की उम्र कितनी है, कौन महिला और कौन पुरुष है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

You might also like

You cannot copy content of this page