पंकज अरोड़ा की रिपोर्ट/फरीदाबाद/गुरुग्राम: 6 सितंबर, फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में उत्कृष्ट चिकित्सकीय सेवाओं, समर्पण एवं निरंतर योगदान के लिए यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के वरिष्ठ फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. अनुपम वार्ष्णेय को “सर्वश्रेष्ठ फिजियोथेरेपिस्ट पुरस्कार” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर मेरंगो एशिया हॉस्पिटल्स, गुरुग्राम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया।

आयोजको द्वारा डॉ. अनुपम वार्ष्णेय के उत्कृष्ट नैदानिक कौशल, समर्पित रोगी सेवा, मानवीय संवेदनशीलता एवं पुनर्वास के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता की सराहना की गई। उनके योगदान को फिजियोथेरेपी के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण बताया गया।

डॉ. अनुपम वार्ष्णेय ने सम्मान के लिए आयोजकों डॉ. उदय यादव, डॉ. प्रवीन गुप्ता का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पुरस्कार उनके लिए व्यक्तिगत उपलब्धि के साथ-साथ फिजियोथेरेपी क्षेत्र में बेहतर कार्य करने की प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीकों एवं वैज्ञानिक उपचार पद्धतियों के माध्यम से मरीजों को बेहतर पुनर्वास सेवाएं उपलब्ध कराना उनका निरंतर प्रयास रहेगा।
![]()
डॉ. वार्ष्णेय ने आगे कहा “एक फिजियोथेरेपिस्ट के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि तब होती है, जब उपचार के बाद मरीज अपने दैनिक जीवन में दोबारा आत्मनिर्भर होकर लौटता है।”
आयोजको के द्वारा डॉ. वार्ष्णेय के फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों को पहचान और सम्मान देना पूरे फिजियोथेरेपी समुदाय के लिए उत्साहवर्धक है। डॉ. वार्ष्णेय ने भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ मरीजों की सेवा करने का संकल्प व्यक्त किया।
