KhabarNcr

स्कूल मालिक का अपहरण करके मांगी थी 10 लाख की फिरौती, क्राइम ब्रांच 30 ने किया गिरफ्तार

फिरौती के लिए स्कूल मालिक के अपहरण मामले में टेकचंद गैंग के एक ओर गुर्गे को क्राइम ब्रांच 30 ने किया गिरफ्तार, एक आरोपी को पहले ही किया जा चुका है गिरफ्तार

फरीदाबाद: 18 जनवरी, पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा द्वारा शहर में अपराधों पर लगाम लगाने के लिए अपराधियों की धरपकड़ के लिए दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्य करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 प्रभारी इंस्पेक्टर रविन्द्र की टीम ने फिरौती के उद्देश्य से स्कूल मालिक के अपहरण मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम निशांत उर्फ निशु है जो फरीदाबाद के गांव घुड़सान का निवासी है। सितंबर 2021 में आरोपी के खिलाफ फिरौती के लिए अपहरण की धाराओं के तहत थाना छांयसा में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस को दी अपनी शिकायत में जेसीएम स्कूल के चेयरमैन राजबीर ने बताया कि वह गांव पुनहेड़ा खुर्द का निवासी है और स्कूल के साथ-साथ मोहना रोड पर उसका एक पेट्रोल पंप भी है। 30 जून को पीड़ित के पास एक नंबर से फोन आया जिसमें आरोपी ने खुद को टेकचंद बदमाश बताते हुए उससे 10 लाख रुपए की फिरौती मांगी। फिरौती न देने की सूरत में उसको जान से मारने की धमकी दी गई। इसके पश्चात बदमाश टेकचंद के एक अन्य साथी मनोज ने भी पीड़ित राजबीर के पास फिरौती के लिए कई बार फोन किया। आरोपी मनोज पीड़ित राजबीर के गांव का ही निवासी है।
इस मामले में आरोपी का एक अन्य साथी विकास भी शामिल था जो गैंगस्टर टेकचंद और पीड़ित राजबीर के बीच मिडिएटर का काम कर रहा था और टेकचंद की बात फोन पर राजबीर से करवाता था। आरोपी टेकचंद और मनोज ने मिलकर इसके पश्चात कई बार राजबीर को फिरौती के लिए फोन किया। कुछ समय तक पश्चात फोन आने बंद हो गए।

इसके पश्चात 1 सितंबर की रात 10 बजे जब राजबीर अपने पेट्रोल पंप पर मौजूद था तो वहां पर आरोपी निशांत मनोज तथा 2 अन्य साथियों के साथ मिलकर बिना नंबर की स्विफ्ट गाड़ी में सवार होकर आया और बंदूक की नोक पर राजबीर को अपनी गाड़ी में बैठाकर ले गया और उससे 10 लाख की फिरौती मांगी। आरोपियों ने उसे धमकी दी कि यदि इस बार फिरौती नहीं दी तो उसका काम तमाम कर दिया जाएगा और धमकी देकर उसे बेहबलपुर मोड़ के पास उतारकर चले गए।

राजबीर ने इस घटना के बारे में अपने परिजनों को बताया जिसके पश्चात पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी और दिनांक 13 सितंबर को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू की गई। इस मामले में पुलिस ने मामले में शामिल आरोपी विकास को 26 सितंबर को ही गिरफ्तार कर लिया था। इसके पश्चात इस मामले में कल दिनांक 17 जनवरी को सब-इंस्पेक्टर अशोक सैनी की अगुवाई में क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर आरोपी निशांत को सेक्टर 17 नए पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया।

समाचार एवं विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें 09818926364 या हमें ई-मेल करें quotablenewsh@gmail.com 

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि वारदात के दिन आरोपी विकास पीड़ित राजबीर को अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर उसके पेट्रोल पंप पर लाया था जहां से आरोपी निशांत ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसका अपहरण कर लिया गया। पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है और इस वारदात में शामिल आरोपियों की तलाश करके उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.