KhabarNcr

हरियाणा राज्य स्कूल प्रतियोगिता करनाल में जीते 6 पदक

जिला एथलेटिक संघ फरीदाबाद के कार्यकारी अध्यक्ष सत्यवीर धनखड के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 18 अक्तूबर से 20 अक्तूबर तक तीन दिवसीय राज्य एथलेटिक प्रतियोगिता का आयोजन करण स्टेडियम करनाल में किया गया।

जिला शिक्षा सहायक खेल अधिकारी हरवीर अधाना ने बताया कि 14 साल आयु वर्ग 400 मीटर दौड में हरिओम सदभावना पब्लिक सैक्टर 10 ने स्वर्ण पदक और 600 मीटर दौड में रजत पदक जीता।
सौरव दहनिया डी पी एस सैक्टर 19 स्कूल ने 17 साल आयु वर्ग ट्रिपल जंप में रजत पदक और लांग जंप में कांस्य पदक जीता।
प्रशांत शर्मा जे सी एम स्कूल पन्हैडा ने 19 साल लडका 100 मीटर दौड में रजत पदक जीता।


4 गुणा 100 मीटर रिले दौड में प्रशांत शर्मा जे सी एम स्कूल पन्हैडा, नकुल धनखड, अंकित, रूद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सैक्टर 10 और विकास की टीम ने रजत पदक विजेता बनकर जिले का नाम रौशन किया।

जिला शिक्षा अधिकारी मुनेश चौधरी, जिला शिक्षा सहायक खेल अधिकारी हरवीर अधाना, जिला संघ सचिव एडवोकेट ओमवीर सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष सत्यवीर धनखड टीम मैनेजर राजकुमार नागर, सौरव वर्मा, लोकपाल अत्री मोहना और नीरज शर्मा डी पी एस बल्लभगढ ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को पदक जीतने की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रदान की और भविष्य में अच्छा खेल प्रदर्शन करने का आशीर्वाद प्रदान किया।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

You might also like

You cannot copy content of this page