KhabarNcr

फरीदाबाद में हिन्दुस्तान का भव्य एवं विशाल 75वां दशहरा बड़े धूम-धाम से मनाया जायेगा- डॉ. राजेश भाटिया

पंकज अरोड़ा की रिपोर्ट/फरीदाबाद: सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्किट नंबर एक में दशहरा पर्व हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। मंदिर के प्रधान डॉ. राजेश भाटिया व् पंजाबी सभा के प्रधान राजकुमार वोहरा ने पत्रकार वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि इस बार दशहरा पर्व पर रावण का पुतला 75 फुट, मेघनाथ का पुतला 70 फुट तथा कुंभकर्ण का पुतला 60 फुट का होगा।

भरत मिलाप के दिन सभी धार्मिक संस्थाओं, सामाजिक संस्थाओं, बुजुर्गाे व पत्रकारों को दशहरा ग्राउंड में कार्यक्र्म के दौरान सम्मानित किया जाएगा। इस शुभावसर पर पंजाबी भंगडा वाले पंजाब से पार्टी, नासिक ढोल, ताशे, फूल फेकने वाली मशीन, कागज फेकने वाली मशीन, आकर्षण का केंद्र रहेगी, इस बार लंका की लम्बाई-चौड़ाई 30*30 और ऊंचाई 24 फुट होगी। उन्होंने बताया कि लंका 29 सितंबर को तैयार की जाएगी और अशोक वाटिका में हनुमान की झांकी दर्शनों के लिए खोल दी जाएगी। इस शुभावसर हनुमान चालीसा का पाठ होगा व लंका का दहन रात्रि 8 बजे होगा। लंका दहन का आयोजन 30.09.2025, दिन मंगलवार को होगा, दोपहर 02:30 बजे शोभा यात्रा का शुभारंभ विधायक धनेश अदलक्खा के द्वारा होगा।

यह भव्य शोभा यात्रा कल्याण सिंह चौक, आर्य समाज चौक, नाथी चौक, फावड़ा सिंह चौक, विजय रामलीला से गुरूद्वारा सिंह सभा, मिलाप दवाखाना, एक दो चौक, शिवालय नं0 दो, सनातन धर्म 2 सी, उतली चौकी गुरूद्वारा, लखानी धर्मशाला नंबर 2, हनुमान मंदिर 2के, 2-3 चौक हनुमान मंदिर 3डी-42, किताब चौक (ईएसआई चौक) से दशहरा ग्राउंड में पहुंचेगी। डॉ. भाटिया ने बताया कि 2 अक्टूबर, दिन वीरवार को दोपहर 02:30 बजे मंदिर से विधायक धनेश अदलक्खा, पूर्व विधायक चंद्र भाटिया के द्वारा गणेश पूजा की जाएगी वहीं सांय सूर्यास्त के समय केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर द्वारा रावण के पुतलों का दहन किया जाएगा। शुक्रवार 3 अक्टूबर को सुबह 10 बजे शोभा यात्रा मंदिर के प्रांगण से कल्याण सिंह चौक से होती हुई दशहरा ग्राउंड पहुंचेगी जहाँ भरत मिलाप का कार्यक्र्म धूमधाम से मनाया जाएगा, जिसमें पूर्व विधायक चंदर भाटिया के द्वारा राजतिलक किया जाएगा। लंका दहन के दिन 150 ढोल, 15 डीजे, 20 झांकियां, मेनपुरी से रथ बग्गी और बडखल शहर को भगवा झण्डो, ट्रस्ट, झालर, भगवा स्वागत द्वारों द्वारा सजाया जाएगा। उन्होंने कहा कि, दशहरा पर्व मनाने हेतु जिला प्रशासन, केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, विधायक धनेश अदलक्खा, पूर्व विधायक चंदर भाटिया, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा राजकुमार वोहरा और समस्त विधायकों व शहर के सभी धार्मिक व् सामाजिक संस्थाओं एवं गणमान्य लोगों का आभार जताते है।

इस अवसर पर बंसी लाल कुकरेजा, अमर बजाज, गगन अरोड़ा, सचिन भाटिया, अमरजीत सिंह भाटिया, रिंकल भाटिया, अमित नरूला, विशाल भाटिया, भले गाँधी, राकेश खन्ना, विपिन भाटिया, वेद भाटिया, भारत कपूर, रविंदर गुलाटी, जतिन गाँधी, अरविन्द शर्मा, अजय शर्मा, अनिल अरोड़ा, आयुष तिवारी शामिल रहे

You might also like

You cannot copy content of this page