पंकज अरोड़ा की रिपोर्ट/फरीदाबाद, 21 अक्टूबर 2025
हरियाणा के औद्योगिक और नागरिक विकास का अग्रणी केंद्र फरीदाबाद आज निरंतर प्रगति की नई ऊँचाइयों को छू रहा है जनसेवा को सर्वोच्च ध्येय मानते हुए शहर की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से आज सेक्टर 7 एवं सेक्टर 33 में अनेक महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का शुभारंभ एवं लोकार्पण किया गया।
ये परियोजनाएं केवल निर्माण कार्य नहीं बल्कि सुविधा स्वच्छता जनसहभागिता और सतत विकास की भावना का जीवंत उदाहरण हैं।
सेक्टर 7 जनसेवा जल संरक्षण और स्वच्छता का संगम सेक्टर 7 मार्केट में स्टॉर्म वाटर डिस्पोज़ल सिस्टम के निर्माण कार्य पर ₹50 लाख की लागत से कार्य पूर्ण किया गया है।
इसी प्रकार सेक्टर B बायपास मार्ग पर भी स्टॉर्म वाटर डिस्पोज़ल प्रणाली के लिए ₹20 लाख का निवेश किया गया है।
क्षेत्र की जलापूर्ति सुदृढ़ करने हेतु सीही गाँव में 2 तथा सेक्टर 8 एन.के. गर्ग पॉकेट में 1 कुल 3 नए ट्यूबवेल स्थापित किए गए जिन पर ₹33 लाख की लागत आई।
सेक्टर 7 में भी 3 नवीन ट्यूबवेलों का निर्माण ₹33 लाख की लागत से किया गया है।
वर्षा जल संचयन प्रणाली रेन वाटर हार्वेस्टिंग को प्रोत्साहन देते हुए सेक्टर 7 मार्केट के पास ₹5.5 लाख की लागत से प्रणाली विकसित की गई। जान कल्याण मंदिर के पीछे पार्क में डोलपुर स्टोन एवं रेन वाटर हार्वेस्टिंग कार्य ₹12 लाख में सम्पन्न हुआ जबकि सीताराम मंदिर के समीप पार्क में बाउंड्री वॉल एवं डोलपुर स्टोन का कार्य ₹8 लाख की लागत से पूरा हुआ।
इन सभी कार्यों से क्षेत्र में जल निकासी जल संरक्षण स्वच्छता और जनसुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा। यह विकास न केवल वर्तमान की आवश्यकताओं की पूर्ति करेगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सशक्त और स्थायी आधार तैयार करेगा।
सेक्टर 33 में आज सड़क सीवरेज एवं अन्य नागरिक सुविधाओं से संबंधित कार्यों को नई गति प्रदान की गई। ये परियोजनाएं सुनियोजित फरीदाबाद के निर्माण की दिशा में एक ठोस कदम हैं।
सीवरेज और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं किसी भी शहरी विकास की रीढ़ होती हैं।
इन कार्यों के पूर्ण होने के उपरांत सेक्टर 33 के नागरिकों को बेहतर आवागमन जल निकासी, स्वच्छता और पर्यावरणीय संतुलन का लाभ मिलेगा।
जनविश्वास से सशक्त, जनकल्याण से प्रेरित हर कार्य फरीदाबाद की जनता के अटूट विश्वास और सहयोग का प्रतीक है।
विकसित फरीदाबाद संकल्प से साकार तक का यह अभियान न केवल शहर की भौतिक उन्नति का द्योतक है बल्कि नागरिक जीवन के हर क्षेत्र में प्रगति और सुविधा के प्रसार का भी संदेश देता है।
जनसेवा ही हमारा संकल्प है और उत्कृष्ट फरीदाबाद उसका साकार स्वरूप।