KhabarNcr

“जश्न-ए-फरीदाबाद -5” का भव्य आयोजन 20 से 22 फरवरी को

पंकज अरोड़ा की रिपोर्ट/फरीदाबाद: साहित्यिक एवं सांस्कृतिक केंद्र (एफएलसीसी), जो गत चार वर्षों से फरीदाबाद में विभिन्न सामाजिक उपक्रमों, साहित्यिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजनों के माध्यम से हर क्षेत्र में नई प्रतिभाओं की खोज और प्रोत्साहन के लिए समर्पित है। अपने फ्लैगशिप वार्षिक कार्यक्रम की शृंखला की पांचवीं कड़ी के रूप में “जश्न-ए-फरीदाबाद-5” का 20 से 22 फरवरी 2026 को आयोजन करने का निर्णय लिया है। इस आयोजन में देश के ख्याति प्राप्त कलाकार, साहित्यकार, गायक विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

एफएलसीसी “जश्न-ए-फरीदाबाद” व अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों की प्रतिभाओं की पहचान और विकास के उदेश्य से ड्राइंग व अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन करता रहता है। सांस्कृतिक व साहित्यिक कार्यक्रमों में देश के जाने-माने कलाकारों, साहित्यकारों व गायकों की प्रस्तुतिओ से भव्य आयोजन से फरीदाबाद वासियों में नई चेतना, ऊर्जा, मनोरंजन और उनकी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करना रहा है।

संस्थापक सदस्यों की जीवा ग्राम में हुई आम वार्षिक बैठक में इस मुख्य आयोजन के अतिरिक्त एफएलसीसी द्वारा आगामी कार्यक्रमों व अन्य सामाजिक प्रकल्पों पर भी विस्तार पूर्वक चर्चा की गई और संबंधित प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया गया।

एक महत्वपूर्ण पहल के तहत, युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय और एफ एल सी सी के संयुक्त प्रयासों से नए वर्ष की शुरुआत में प्रथम बैच में 20 विद्यार्थियों के लिए एक कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने का भी सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

एफ एल सी सी की यह पहल उनकी सामाजिक और सांस्कृतिक प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं, जिनका उद्देश्य फरीदाबाद के सामुदायिक जीवन को समृद्ध करना है। कार्यक्रमों का विस्तृत विवरण एफएलसीसी द्वारा जल्द ही जारी किया जाएगा।

इस बैठक में प्रधान नवीन सूद, महासचिव एम एल नंदवानी, सांस्कृतिक सचिव विनोद मलिक, कोषाध्यक्ष वसु मित्र सत्यार्थी, कार्यकारी सदस्य वी के अग्रवाल, अश्विनी सेठी संस्थापक सदस्यों जितेंद्र मान, रजिंद्र कुमार गुप्ता, हरीश अरोड़ा, मोहिंद्र सेठी, दिनेश रघुवंशी अंतरराष्ट्रीय कवि और प्रोग्राम निदेशक संभार्य फाउंडेशन के अभिषेक देशवाल भी शामिल हुऐ शामिल हुए।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.