KhabarNcr

फरीदाबाद स्थित भाकरी आश्रम में मातृ पितृ पूजन दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया

पंकज अरोड़ा की रिपोर्ट/फरीदाबाद: हरि ओम परम पूज्य संत श्री आसाराम बापू जी की प्रेरणा से हर वर्ष 14 फरवरी को पूरे विश्व भर में मातृ पितृ पूजन दिवस बड़े धूमधाम से मनाया जाता है इसी कड़ी के तहत आज पूरे भारत में अलग-अलग आश्रमो में मातृ पितृ पूजन दिवस मनाया गया तथा फरीदाबाद स्थित भाकरी आश्रम में भी मातृ पितृ पूजन दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया।

सुबह 10:00 बजे से ही साधको ने आना आरंभ कर दिया सुबह 10:30 बजे श्री आसारामायण का पाठ किया गया उसके बाद भजन कीर्तन का कार्यक्रम हुआ तत्पश्चात सभी बच्चों ने अपनी जो माता-पिता के साथ आए थे उनका पूजन किया और आरती करी । इसके पश्चात भंडारा हुआ।

पिछले कई वर्षों से फरीदाबाद के भाकरी आश्रम में मातृ पितृ पूजन दिवस मनाया जाता है और यह कार्यक्रम करीब 1 फरवरी से शुरू हुआ इसी के तहत हर रोज सुबह पूरे फरीदाबाद में अलग-अलग स्कूलों में बापू जी के साधक जाकर बच्चों को मातृ पितृ पूजन दिवस की विधि बताते हैं एवं उन्हें किस तरह पूजा करनी चाहिए बताया जाता है। सभी बच्चों एवं उनके माता-पिता ने इस आयोजन का खूब सराहना की एवं बड़ी धूमधाम से इस आयोजन की पूर्णाहुति हुई।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.