KhabarNcr

कमला नेहरू पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक छटा बिखरी

पंकज अरोड़ा की रिपोर्ट/फरीदाबाद: कमला नेहरू पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव समारोह का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रख्यात आध्यात्मिक गुरु आचार्य प्रमोद कृष्णम उपस्थित रहे। कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाते हुए सुप्रीम कोर्ट के एडिशनल एडवोकेट जनरल दीपक ठुकराल ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आचार्य प्रमोद कृष्ण ने बच्चों के साथ अपने बचपन के और विद्यालय के दिनों को भी स्मरण किया l उन्होंने इस अवसर पर विद्यालय द्वारा जारी वार्षिक पत्रिका सृजन का भी विमोचन किया l इस समारोह में उनके साथ क्राउन सेरेमनीज के प्रबंध निदेशक अरुण मदान व अनिल मदान, मेरठ के लाल किला होटल की प्रबंध निदेशक श्री भारत दर्शन अरोड़ा भी विशेष रूप से इस अवसर पर उपस्थित रहे।

दीपक ठुकराल ने भी बच्चों को अपना आशीर्वाद दिया और जीवन में सदैव अनुशासन का पालन करने की सीख दी l इस अवसर पर कमला नेहरू पब्लिक स्कूल के बच्चों ने रामायण, महाभारत और नरसिंह आदि नृत्य नटिकाओ के माध्यम से सभी अभिभावकों व अगतुकों का मन मोह लिया l विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती ज्योति आर्या ने बताया कि हमारे विद्यालय में पुस्तकों के ज्ञान के साथ-साथ संस्कारों की शिक्षा पर विशेष बल दिया जाता है ।

समारोह में शहर के जाने माने शिक्षविद विद्या भूषण आर्य, ममता पाराशर, सिन्धु आदि भी उपस्थित रहे l

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.