ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन द्वारा शनिवार आँख जाँच शिविर में वरिष्ठ भाजपा नेता रूप सिंह नागर शिरकत करेंगे
नैब आंखों का अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा निशुल्क नेत्र जांच/चश्मा वितरण एवं उपचार शिविर
पंकज अरोड़ा की रिपोर्ट/फरीदाबाद: 27 फरवरी, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन हरियाणा अध्यक्ष सुनील कुमार जांगड़ा ने बताया कि जनहित में नैब आंखों का अस्पताल:नेशनल एसोसिएशन फॉर ब्लाइंड का उपकरण द्वारा एक दिवसीय निशुल्क नेत्र जांच/चश्मा वितरण और मोतियाबिंद शिविर स्थल 1909 सैक्टर 64 बल्लबगढ़.रियल एस्टेट एंड ग्रुप एवं ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन कार्यालय पर 28 फरवरी शनिवार दोपहर 12:00 बजे से 4:00 बजे तक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
आपको बता दें कि शिविर में विख्यात समाजसेवी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता रूप सिंह नागर शिरकत करेंगे इसके अलावा वरिष्ठ समाज सेवी अंकित मलिक की अध्यक्षता में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक आयोजित की जाएगी।

आपको बता दें कि शिविर में नैब आंखों का अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा जांच के दौरान मोतियाबिंद के मरीजों की चिन्हित यानी चयन करके सुविधानुसार उपचार किया जाएगा।
इस संबंध में जांगड़ा ने बताया कि मोतियाबिंद के मरीजों की अगर संख्या ज्यादा निकलती है तो उन्हें अस्पताल तक उपचार के बाद भेजने और लाने तक की सुविधा शिविर स्थल से निःशुल्क की जाएगी।
![]()
इस संबंध में नैब आंखों का अस्पताल प्रबंधन द्वारा क्षेत्र वासियों से अपील करते हुए बताया सुविधा के लिए विशेष तौर पर नेत्र जांच करने के दौरान महिला/पुरुष अथवा बच्चे अपना आधार मोबाइल में या प्रतिलिपि या कार्ड कार्ड साथ में अवश्य लाएं।


