New Banner

भाईचारे व एकता का प्रतीक होता है होली का पर्व: डॉ. राजेश भाटिया

ब्यापार मंडल फरीदाबाद, तिकोना पार्क में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह

पंकज अरोड़ा की रिपोर्ट/फरीदाबाद: फरीदाबाद टूल्स एंड हार्डवेयर मर्चेंट एसोसिएशन के प्रधान मनीश अदलखा की अगुवाई में व् उप-प्रधान-सुरेश लखोटिया, महासचिव-शैलेश मुंधरा, संयुक्त सचिव-मनोज सोमानी व् खजांची-सुमित खंडेलवाल की सहायता द्वारा हर वर्ष की भांति इस बार भी ब्यापार मंडल फरीदाबाद, तिकोना पार्क के प्रांगण में होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया।

इस आयोजन में सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर श्री सनातन धर्म महाबीर दल के सदस्यों, डॉ. अनिल मालिक श्री सनातन धर्म महाबीर दल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सदस्यों व् शहर के व्यापारियों एवं दुकानदारों सहित गणमान्य लोगों ने बढ़चढक़र हिस्सा लिया और भाईचारे के पर्व होली की एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर ब्यापार मंडल फरीदाबाद के प्रधान डा. राजेश भाटिया ने कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी अतिथियों का चंदन का तिलक लगाकर एवं फूलों के द्वारा स्वागत किया। उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए डॉ. राजेश भाटिया ने कहा कि भारतीय संस्कृति में होली के त्यौहार का विशेष महत्व है और प्राचीन काल से इस त्यौहार का उद्देश्य समाज में आपसी सामंजस्य स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि होली का त्यौहार भाईचारे व एकता का प्रतीक होता है, इस दिन सभी गिले-शिकवे भूलाकर हमें भाईचारे व एकता का संदेश देना चाहिए और मिलकर इस त्यौहार को मनाना चाहिए।डॉ. भाटिया ने शहर के व्यापारियों, दुकानदारों सहित सभी को होली के पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस त्यौहार पर सभी विवाद भूलाकर अपने मिल जुलकर इसका आनंद उठाना चाहिए और समाज में आपसी तालमेल को मजबूत करने के लिए कार्य करने चाहिए। कार्यक्रम में कलाकारों ने होली के प्रोग्राम प्रस्तुत किए, जिन्हें उपस्थितजनों ने खूब सराहा। कार्यक्रम में दुकानदारों व व्यापारियों ने जमकर फूलों व् रंगों की होली खेली और डांस इत्यादि करके पूरे माहौल को खुशनुमा कर दिया।

इस शुभावसर पर जगदीश भाटिया, बंसी लाल कुकरेजा, राजेश भाटिया (कानपूर वाले), कैलाश गुगलानी, हरीश भाटिया, हरीश चंद सेठी, इन्दर चावला, नीरज भाटिया, नीरज मिगलानी, अमर बजाज, रवि कपूर, नवीन तनेजा, भोलानाथ मिश्रा, जे पी शर्मा, महाबीर लुनिया, दीपक महाना, गौरव बहती, रितेश सोमानी, गिरीश अदलखा, पुनीत जिंदल, तुषार काबड़ा, विशाल भाटिया, गगन अरोड़ा, सुभाष नोनिहाल अमित नरूला, रिंकल भाटिया, सचिन भाटिया, भरत कपूर, मुकुल कपूर, रविंदर गुलाटी, चुन्नी लाल खत्री, प्रेम बब्बर, राकेश खन्ना, मनोज रतड़ा, व् अन्य शामिल रहे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.