KhabarNcr

समस्त ग्लोबल पंजाबी जाग्रति सोसाइटी (रजि॰) की कार्यकारणी की मीटिंग संपन्न हुई

पंकज अरोड़ा की रिपोर्ट/फरीदाबाद/गुरुग्राम: समस्त ग्लोबल पंजाबी जाग्रति सोसाइटी (रजि॰) की कार्यकारणी की मीटिंग 29 मार्च को सम्पन हुई जिसकी अध्यक्षता  जगदीश पाहवा ने की। महा मंडलेश्वर स्वामी अरूण दास महाराज की विशेष उपस्थिति ने इस मीटिंग को और गरिमामय बना दिया। पाहवा को इस संस्था का चैयरमैन सबकी सहमति से बनाया गया, डी॰आर नरूला नेशनल प्रेसीडेंट ने सब का स्वागत किया और विशिष्ट अतिथी स्वामी और पाहवा का स्वागत किया और भविष्य के कार्यक्रम पर चर्चा की।

राजीव धई, रमेश आहुजा, चरणजीत अरोड़ा, जवाहर लूथरा व एस के सचदेवा, अवनीश भाटिया ने अपने विचार रखे

और सभी मेम्बरस ने सुझाव दिये कि कैसे इस संस्था को मजबूत किया जाय और इसको सभी 15 करोड़ पंजाबियों को ग्लोवल लेवल पर जोड़ कर एक झंडे को नीचे लाकर अपनी सांस्कृतिक पहचान को बनाये व सबकी आर्थिक सामाजिक व राजनैतिक उन्नति का मार्ग प्रश्स्त करें। हमारे समाज ने अपने पुरूशारथ से अपने ही बल पर देश के विकास में योगदान करते हुऐ अपनी पहचान बनाई।

हमारे प्रधानमंत्री मोदी का विशेष धन्यवाद किया जिन्होंने पंजाबी समाज के संजय भाटिया को राज्य सभा की सदस्ता दिलाई, विभाजन विभिशिका, दिवस 14 अगस्त को हर साल मनाने का फैसला लिया व NCERT की किताबों में विभाजन विभिशिका दिवस व करीब 20 लाख शहीदों के बलिदान को याद किया। पंजाबियों ने अपनी मेहनत व लगन से खुद को पुनह स्थापित किया अपना, अपने समाज का और अपने देश का व सनातन का झंडा ऊँचा कर दुनिया में नाम कमाया।

सबने संकल्प लिया कि अपने उद्देश्यों के लिए सब मिलकर काम करेंगे व पूरा सहयोग देंगे। सभी ने जवाहर लूथरा का धन्यवाद किया। जिन्होंने इस मीटिंग का शानदार आयोजन किया व आगामी आयोजनों में मिलकर सफल बनाने में योगदान का आश्वासन दिया।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.