New Banner

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन द्वारा भंडारे में भाजपा नेता राकेश गुर्जर हुए शामिल

पंकज अरोड़ा की रिपोर्ट/फरीदाबाद:18 अप्रैल,0ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन हरियाणा एवं अखिल भारतीय सामाजिक संगठन द्वारा बैसाखी अमावस्या पर बल्लबगढ़ की सुभाष कॉलोनी स्थित बाबा मोहन राम मंदिर में शुक्रवार एक भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्रीय लोगों और श्रद्धालुओं सहित राहगीरों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।

आपको बता दे कि बल्लबगढ़ की सुभाष कॉलोनी में बाबा मोहन राम का वर्षों पुराना मंदिर है जिसकी क्षेत्र में काफी मान्यता है और कहा जाता है कि जो व्यक्ति वहां माथा टेक कर जो भी मन्नत मांगे वह अवश्य पूरी होती हैं और आज बैसाखी अमावस्या के अवसर पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन हरियाणा एवं अखिल भारतीय सामाजिक संगठन द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी व भाजपा नेता पूर्व पार्षद राकेश गुर्जर ने ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन हरियाणा एवं अखिल भारतीय सामाजिक संगठन के अध्यक्ष सुनील कुमार जांगड़ा के नेतृत्व में विभिन्न स्तर की जनसेवाएं के साथ धार्मिक व सामाजिक गतिविधियों द्वारा क्षेत्र के लोगो के साथ मिलकर कार्य करते रहते हैं जो बहुत जी प्रशंसनीय सेवा है।

अगली कड़ी में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन हरियाणा के महासचिव डॉक्टर महेंद्र शर्मा ने कहा कि भविष्य में सामाजिक गतिविधियों को लेकर जनहित में विशेष अभियान चलाया जाएगा ताकि आमजन सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हो सकें और उन्होंने ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन में पत्रकार बंधुओं को स्वागत है।

इस अवसर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के फरीदाबाद जिला महासचिव पंकज अरोड़ा ने बताया कि बाबा मोहन राम के मंदिर में आयोजित भंडारे में शामिल हुए उन्होंने बताया कि पत्रकार बंधुओं द्वारा आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करके मन आनंदित हुआ।

इस अवसर पर मंदिर की महंत माता भूदेवी व मंदिर सेवक सुनीता मैम,नंद किशोर, गोविंदा, विजय पाल सहित शहर के समाजसेवी व अन्य गणमान्य लोगों भरपूर सहयोग रहा।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.