KhabarNcr

एक और गांजा तस्कर गिरफ्तार, 9 किलो 550 ग्राम गांजा बरामद

फरीदाबाद: 05 जून, प्रभारी क्राइम ब्रांच बीपीटीपी और उनकी टीम ने गांजा तस्करी के मामले में एक आरोपी गिरिराज सिंह पुत्र भोला निवासी मथुरा यूपी को दबोचने में कामयाबी हासिल की है।

अनुसंधान अधिकारी सब इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उनको सूचना मिली थी कि एक आरोपी मथुरा से गांजा लेकर फरीदाबाद में बेचने के लिए आया हुआ है जिस पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को डबुआ एरिया से पुलिस ने दबोचा। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 9 किलो 550 ग्राम गांजा बरामद हुआ जिस पर आरोपी के खिलाफ थाना डबुआ में एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया। पूछताछ पर सामने आया कि आरोपी यह गांजा मथुरा से लेकर चला था और फरीदाबाद के डबुआ एरिया में बेचना चाहता था।

पुलिस ने आज आरोपी को अदालत में पेश कर 2 दिन के रिमांड पर लिया है रिमांड के दौरान आरोपी से गांजा तस्करी के संबंध में गहनता से पूछताछ की जाएगी, जो भी कोई मामले में संलिप्त पाया जाएगा उसको जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.