KhabarNcr

बदमाश कातिया गैंग के 3 गुर्गे ऊंचा गांव से गिरफ्तार

फरीदाबाद: 24 दिसम्बर, बल्लबगढ़ मानवता हॉस्पिटल ऊंचा गांव में अवैध हथियार के बल पर तोड़फोड़ ,मारपीट व लूटपाट करने के मामले में संलिप्त आरोपियो के विरुद्ध डीसीपी क्राइम के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए क्राईम ब्रान्च ऊंचा गांव प्रभारी जगमिंदर की टीम ने ने कुख्य़ात अपराधी आदित्य उर्फ कातिया गैंग के 3 गुर्गों को अपना होटल केजीपी रोड अटाली से गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी बंटी और शेरु गांव मछगर के तथा ईश्वर गांव अटाली बल्लभगढ़ के रहने वाले है।
पुलिस प्रवक्ता सुबे सिंह ने जानकार देते हुए बताया कि आरोपियो ने संजय कॉलोनी में रहने वाले त्रिलोकचंद के मकान पर कब्जा करने के मामले में मानवता हॉस्पिटल के मालिक मुकेश भाटटी ने त्रिलोकचंद का साथ देते हुए फैसला नही होने दिया जिसके कारण आदित्य उर्फ कातिया गैंग ने 7 दिसम्बर की रात को 11-12 बजे मानवता हॉस्पिटल से अवैध हथियार के बल पर तोड़फोड़ ,मारपीट व लूटपाट करके संजय कॉलोनी में जाकर त्रिलोकचंद के साथ मारपीट करके जान से मारने की धमकी देकर निकल गए और बीके चौक पर एक दुकानदार से बीड़ी और सिगरेट ली और दुकानदार के पैसे मांगने पर दुकानदार पर जान से मारने की नीयत से अवैध हथियार से गोली चलाई थी ,गोली दुकान की दीवार में लगी थी।

आरोपी आदित्य उर्फ कातिया गैंग का मुख्य काम लडाई झगडा करके जमीनो पर कब्जा करने का है। क्राईम ब्राचं ऊचांगाव की टीम ने आरोपियो को गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर अपना होटल केजीपी रोड बल्लबगढ़ से कुख्यात अपराधी आदित्य उर्फ कातिया गैंग के 3 गुर्गों को गिरफ्तार किया है।

समाचार एवं विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें 09818926364 या हमें ई-मेल करें quotablenewsh@gmail.com

आरोपी आदित्य और उसके 2 साथियो को सेक्टर थाना 58 की टीम द्वारा जमीनी विवाद में 7 दिस्म्बर को जेल भेजा गया था ।कल पकडे गये आरोपियो ने उसी रात फरीदाबाद में अलग-अलग जगहों पर तीन वारदातो को अंजाम दिया था। गिरफ्तार तीनो आरोपियो ने थाना सदर बल्लबगढ में अवैध हथियार के साथ तोड़फोड़ ,मारपीट व लूटपाट की 5 तथा एक गुरुग्राम के सेक्टर-56 में लुट घटना को अंजाम दिया है। आरोपी ईश्वर पर थाना छायंसा में एक मारपीट का मुकदमा दर्ज है। आरोपियो को आज अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेकर वारदात में प्रयोग गाडी, अवैध हथियार और लूटे गए पैसे बरामद किए जाएगे तथा अन्य 2 आरोपियो को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.