पंकज अरोड़ा की रिपोर्ट/फरीदाबाद: शहर की सबसे पुरानी और प्रतिष्ठित मार्किट नंबर 1 स्थित विजय रामलीला कमेटी में चुनाव पूरे हुए । राम की लीला करने वालौ ने कमेटी की भागदौड़ सम्भालने के लिए नए चेहरे पर मोहर लगायी । 19 जुलाई 2026 को पुरानी कार्यकारिणी भंग कर मत दान द्वारा नई कार्यकारिणी के चुनाव की तारीख निकाली गयी और चुनाव कमेटी बना तीन लोगो को यह कार्यभार सौंपा गया । चेयरमैन, महा सचिव और निर्देशक के पद के लिए नामंकन भरने की अंतिम तारीख 21 जुलाई 2026 थी और चुनाव के लिए रविवार 26 जुलाई 2026 का दिन तय किया गया जिस पर तीनो ही पदों के लिए एक एक नामंकन आया । राम की लीला करने वालों ने दिखा दी अपनी एकता और निर्विरोध सर्व सहमति से टेकचन्द नागपाल कमेटी के नये चेयरमैन चुने गए , साथ ही नवीन अरोड़ा को महा सचिव बनाया गया और निर्देशक का कार्यभार तरुण भाटिया को सौंपा गया।

इसके बाद कमेटी के सभी सदस्यों ने नवनियुक्त चेयरमैन टेकचन्द नागपाल को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और तालियों की गड़गड़ाहट के साथ चेयरमैन की कुर्सी पर बेठ कर अपना पद भार संभालने का निवेदन किया।
इसके बाद कमेटी के सरपरस्त पः रघुनाथ शर्मा ने शॉल पहना कर चेयरमैन का स्वागत किया और आगे कि कारवाई के लिए आग्रह किया, जिस पर चेयरमैन ने सभी का धन्यवाद किया और इस पद कि गरिमा बनाए रखते हुए कमेटी के विकास और सभी साथियों को साथ लेकर चलने का आश्वासन दिया, साथ ही एक सप्ताह के भीतर कार्यकारिणी के सभी पादों का चयन कर नयी समिति बनाने कि घोषणा की।

