Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar in NCR
    • Home
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • प्रदेश
      • हरियाणा
      • फरीदाबाद
      • पलवल
      • दिल्ली
      • उतर प्रदेश
      • गाजियाबाद
      • नोएडा
      • पंजाब
      • राजस्थान
    • पॉलिटिक्स
    • सोशल
    • स्पोर्ट्स
    • हेल्थ
    Khabar in NCR
    Home » धूमधाम से मनाया जाएगा जन्माष्टमी का पर्व: डॉ राजेश भाटिया

    धूमधाम से मनाया जाएगा जन्माष्टमी का पर्व: डॉ राजेश भाटिया

    Khabarin NCRBy Khabarin NCR05/08/2026101 Views
    Facebook WhatsApp Twitter Email Copy Link

    जन्माष्टमी की तैयारियों को लेकर सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर में मुहूरत सम्पन्न

    पंकज अरोड़ा की रिपोर्ट/फरीदाबाद: जन्माष्टमी पर्व की तैयारियों को लेकर सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्किट नंबर एक में मंदिर के प्रधान डॉ राजेश भाटिया की अध्यक्षता में मुहूर्त  संपन्न। इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने शिरकत की। हर वर्ष की भांति इस बार में जन्माष्टमी पर्व की तैयारियों के लिए मुहूर्त  किया गया।

    इस कार्यक्रम के उपरांत संबोधित करते हुए मंदिर के प्रधान डा. राजेश भाटिया ने कहा कि जन्माष्टमी पर्व हिन्दू समाज का महत्वपूर्ण त्यौहार होता है, इस दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था, इसलिए यह पर्व पुरे देश में धूम धाम से मनाया जाता है। उन्होनेे कहा कि हर बार की तरह इस बार भी जन्माष्टमी को लेकर मंदिर को भव्य तरीके से संजाया जाएगा और सुंदर सुंदर झांकियां बनाई जाएगी ताकि श्रद्धालुओं को साक्षात मथुरा-वृंदावन के दर्शन की अभिभूति यहां हो सके। उन्होंने कहा कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर भी गहनता से विचार विमर्श किया गया।

    कार्यक्रम में आये हुए मुख्यातिथि के रुप में आए पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार वोहरा का प्रधान राजेश भाटिया ने स्वागत किया। श्री वोहरा ने कहा कि सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर हर पर्व को धूमधाम से मनाता है और जन्माष्टमी पर्व भी इस बार और बेहतर तरीके से मनाया जाएगा।

    इस मौके पर सुरेंदर गेरा, बब्बू भाटिया, रवि कपूर, परविंदर सिंह, विपिन भाटिया, इन्दर चावला, प्रेम बब्बर, रिंकल भाटिया, राकेश कुमार (रक्कू), रविंद्र गुलाटी, भरत कपूर, आशीष अरोड़ा, मुकुल कपूर, सौरभ रतडा, अमित कपूर, अमित नरुला, प्रीतम भाटिया, अजय शर्मा, प्रदीप भाटिया व अन्य गनमान्ये लोग उपस्थित रहे|

    featuead
    Share. WhatsApp Facebook Telegram Twitter Email Copy Link
    Khabarin NCR

    Related Posts

    भारतीय मानक ब्यूरो, फरीदाबाद शाखा द्वारा हेलमेट वितरण एवं जागरूकता अभियान का सफल आयोजन किया गया 

    04/08/2026

    रयान इंटरनेशनल स्कूल में पर्यावरण दिवस बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

    03/08/2026

    शैक्षणिक सत्र 2026–27 की शुभ शुरुआत: के. एल. मेहता दयानंद महिला महाविद्यालय ने किया पवित्र हवन-यज्ञ का आयोजन

    01/08/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    16th mata ki chowki
    16th mata ki chowki
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 Khabrainncr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.