KhabarNcr

भाजपा जवाहर मंडल अध्यक्ष जिला अध्यक्ष मनोज चौधरी के नेतृत्व में बसपा में हुए शामिल

फरीदाबाद: 24 फरवरी, बहुजन समाज पार्टी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा जवाहर मंडल एससी सेल के अध्यक्ष मास्टर हरेंद्र सिंह को जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने बसपा में शामिल किया। इस अवसर पर जिला जॉन कोऑर्डिनेटर सरदार उपकार सिंह, मुन्नीलाल दीपिया, जिला महासचिव अशोक शास्त्री, तिगांव विधानसभा प्रभारी विजय सिंह, मन्नू गौतम, अशोक डी स्टार, एनआईटी विधानसभा अध्यक्ष महावीर सिंह, रामसकल, संजीव कुशवाहा, रामवीर सिंह, हरिंदर दीवान सहित अनेक लोग मौजूद रहे।बसपा ज्वाइन करने के बाद हरेंद्र सिंह ने कहा भाजपा सबका साथ सबका विकास की केवल बात करती है, जबकि वह केवल उद्योगपतियों का विकास कर रही है। देश की जनता त्राहि-त्राहि कर रही है, इसीलिए उन्होंने बहुजन समाज पार्टी का दामन थामा है।उन्होंने कहा बसपा की सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की नीति ही देश को विकसित और खुशहाल देश बनाएगी। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा बहुजन समाज पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोगों का पूरा मान सम्मान किया जाता है। यह पार्टी संविधान को मानने वाली है, और सर्वजन के सम्मान की लड़ाई लड़ रही है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.