पंकज अरोड़ा की रिपोर्ट/फरीदाबाद:11 अगस्त: के.एल. मेहता दयानंद कॉलेज फॉर वूमेन, फरीदाबाद ने नगर निगम फरीदाबाद (MCF) एवं HUMANA People to People India के सहयोग से महाविद्यालय परिसर में 3R डोनेशन बॉक्स पहल का शुभारंभ किया। इसका उद्घाटन नगर निगम फरीदाबाद की महापौर प्रवीण जोशी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर MDES के अध्यक्ष डॉ. आनंद मेहता एवं प्राचार्या डॉ. मीनू दुआ उपस्थित रहे।

महाविद्यालय को गौरव है कि वह फरीदाबाद का पहला कॉलेज है, जिसने इस प्रकार की 3R डोनेशन बॉक्स पहल शुरू की है। इसके माध्यम से विद्यार्थी एवं कर्मचारी उपयोग योग्य कपड़े, जूते, पुस्तकें, खिलौने, बैग एवं अन्य घरेलू वस्तुएँ दान कर सकेंगे, जिनका जरूरतमंद लोगों के लिए पुनः उपयोग किया जाएगा। यह पहल Reduce, Reuse और Recycle की अवधारणा को बढ़ावा देते हुए पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता पैदा करेगी।
कार्यक्रम में HUMANA People to People India से रविंदर यादव, सुमन यादव एवं सुनील चौहान, MCF से कल्पना मंडल एवं सैनिटरी इंस्पेक्टर इंजीनियर हरवीन रावत तथा कॉलेज प्रबंधन से श्री जे.सी. आर्य, रमेश चावला एवं शरद भसीन उपस्थित रहे।
![]()
स्वतंत्रता दिवस समारोह के अंतर्गत YRC एवं NSS द्वारा देशभक्ति रैली भी आयोजित की गई, जिसे महापौर प्रवीण जोशी एवं डॉ. आनंद मेहता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विद्यार्थियों ने पोस्टर, तख्तियों एवं देशभक्ति नारों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं जिम्मेदार नागरिकता का संदेश दिया।
रैली का आयोजन YRC काउंसलर डॉ. श्वेता आर्य एवं डॉ. प्रगति चितकारा तथा NSS कार्यक्रम अधिकारियों वंदना कुमारी एवं मधु सैटिया के मार्गदर्शन में किया गया।
