कांग्रेस नेता रघु प्रताप सिंह गांव पाली के स्कूल में किया ध्वजारोहण
पंकज अरोड़ा की रिपोर्ट/फरीदाबाद: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गांव पाली के सरकारी स्कूल में ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह के बेटे कांग्रेस नेता रघु प्रताप सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

इस मौके कांग्रेस नेता रघु प्रताप सिंह ने ध्वजारोहण किया और उपस्थित सभी स्कूल के बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर रघु प्रताप सिंह ने कहा कि महान वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि जिन्होंने देश को आजाद कराने के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। यह दिन हमें उनकी कुर्बानी की याद दिलाता है।देश को स्वतंत्र कराने के लिए अनगिनत वीरों ने संघर्ष किया।भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु, और चंद्रशेखर आजाद जैसे कई सेनानियों ने हँसते-हँसते अपने प्राण न्यौछावर किए। शहीदों के त्याग और बलिदान को हमेशा याद रखना हमारा दायित्व है। उन्होंने कहा कि आज भी हमें देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करने का संकल्प लेना चाहिए। हर नागरिक को अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। इस अवसर पर रघु प्रताप सिंह ने बच्चों को 21 हजार रुपए की सहयोग राशि भी भेंट की।

इस मौके पर सरपंच रघुवीर भड़ाना,पार्षद हरेंद्र भड़ाना, ओम प्रकाश ओमे, हीरालाल हवलदार,श्रद्धाराम मेंबर, कैप्टन तेज सिंह,आजाद भड़ाना,मलखान मेंबर,अजीत मेंबर, ओम भगवान, राजे हवलदार,दुलीचंद सूबेदार, स्कूल स्टाफ सहित गांव पाली के गणमान्य लोग मौजद रहे।
![]()