KhabarNcr

मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में फरीदाबाद के चार खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम किया रोशन

फरीदाबाद: क्वान की डो” एसोसिएशन इंडिया के तत्वाधान में गोवा के पणजी में आयोजित मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में फरीदाबाद के चार खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीतकर राज्य व जिले का नाम रोशन किया। स्वर्ण पदक जीतने वालों में कुमारी प्रिया भाटी, गौरी भाटी,स्नान, कुणाल, मोक्ष व अनन्या शामिल है वही प्रिंस भाटी, वंशिका, नीतिका व चार अन्य खिलाड़ियों ने कांस्य पदक जीता। तकनीकी प्रशिक्षक अशोक मलिक ने आकाशवाणी को बताया कि इस मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में पूरे देश से खिलाड़ियों ने भाग लिया था जिसमें हरियाणा के 68 खिलाड़ियों ने कोच श्री आनंद त्यागी के नेतृत्व में भाग लिया और सर्वाधिक मेडल जीतकर हरियाणा को प्रथम स्थान दिलाया है।

You might also like

Comments are closed.