पंकज अरोड़ा की रिपोर्ट/फरीदाबाद: गौ रक्षा बजरंग फोर्स, फरीदाबाद के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिट्टू बजरंगी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लघु सचिवालय पहुंचकर उपायुक्त महोदय को ज्ञापन सौंपा।

बिट्टू बजरंगी ने बताया कि फरीदाबाद सहित पूरे देश में गौ माता में लम्पी स्किन डिजीज, खुरपका-मुंहपका जैसी लंबी बीमारियां महामारी का रूप ले चुकी हैं। समय पर वैक्सीन और दवाई न मिलने से हजारों गौवंश की मृत्यु हो रही है, जिससे हिन्दू समाज में भारी रोष है।
![]()
संगठन की प्रमुख मांगें:-
1. जिले की सभी गौशालाओं और सड़कों पर घूम रही निराश्रित गौ माता का स्वास्थ्य सर्वे कर मुफ्त चिकित्सा शिविर लगाए जाएं।
2. LSD वैक्सीन और दवाईयों का पर्याप्त स्टॉक सभी सरकारी पशु अस्पतालों में उपलब्ध कराया जाए।
3. 24×7 गौ-एम्बुलेंस सेवा व हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाए।
4. निजी गौशालाओं को चारा, दवाई और शेड के लिए अनुदान दिया जाए।

उपायुक्त महोदय ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस मौके पर गौ रक्षा बजरंग फोर्स के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
गौ रक्षा बजरंग फोर्स, फरीदाबाद
