पंकज अरोड़ा की रिपोर्ट/फरीदाबाद: 29 सितम्बर। स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में ऑनेस्ट केयर व बेहतर इलाज की विश्वसनीयता के साथ बत्रा हार्ट एंड मल्टीस्पेशलिटी हास्पिटल ने विश्व ह्रदय दिवस के दिन अपने तीन वर्ष पूरे होने पर आज स्थापना दिवस मनाया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सिद्बदाता आश्रम के गुरुदेव परम पूजनीय श्री पुरुषोतामचार्य जी महाराज के आशीर्वाद व उनके कर कमलों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर हास्पिटल के वरिष्ठ हृदयरोग विशेषज्ञ डा पंकज बत्रा द्वारा ह्र्दयरोगियों के लिए लिखी गई पुस्तक “सर्वाइवर्स आफ मैसिव हार्ट अटैक पेशेंट्स” पुस्तक का विमोचन किया गया।

कार्यक्रम में मेजर हार्ट अटैक व कार्डियक अरेस्ट से उपचार उपरांत नया व स्वस्थ्य जीवन प्राप्त करने वाले लगभग 60 मरीजों ने भाग लिया जिन्होंने हस्पताल व डा पंकज बत्रा व हास्पिटल की सराहना करते हुए अपने स्वास्थ्य लाभ व वर्तमान के स्वस्थ्य जीवन के अनुभवों को साझा किया।
![]()
विश्व ह्रदय दिवस के उपलक्ष्य में लोगों को ह्रदयरोग से बचाव, उपचार और अच्छे स्वस्थ्य जीवन जीने के लिए हास्पिटल के डायरेक्टर व वरिष्ठ ह्रदयरोग विशेषज्ञ डा पंकज बत्रा द्वारा लिखित एवं विमोचित पुस्तक “सर्वाइवर्स आफ मैसिव हार्ट अटैक पेशेंट्स” पुस्तक को उपस्थित लोगों और मरीजों में निशुल्क बांटा गया। इस पुस्तक में डा बत्रा ने मेजर हार्ट अटैक व कार्डियक अरेस्ट से बचने वाले मरीजों को दैनिक जीवन में सही देखभाल, दवाइयों और जीवनशैली में बदलाव करके लंबी और स्वस्थ जिंदगी जीने के विषय में विस्तार से बताया हैं।

अपने सम्बोधन में डॉ पंकज बत्रा ने मधुमेह (शुगर) व रक्तचाप के मरीजों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह देते हुए कहा कि डाइबिटी व ब्लडप्रेशर ह्रदयरोग व अन्य रोगों के जनक हैं। ऐसे मरीजों को अपनी नियमित जांच व डॉक्टरी उपचार अवश्य लेना चाहिए। ह्र्दयरोगियों सदैव डॉक्टर द्वारा सुझाई गई खून पतला करने वाली (जैसे एस्पिरिन/इकोस्प्रिन) और कोलेस्ट्रॉल/ब्लड प्रेशर की दवाइयां समय पर लें। डॉक्टर की सलाह से एक्सरसाइज करें। नियमित योग, मेडिटेशन या हल्की सैर करें और मानसिक तनाव से दूर रहें। धूम्रपान और शराब का सेवन पूरी तरह से बंद कर दें। चीनी, अनाज, जंक फूड और तली-भुनी चीज़ों का सेवन कम से कम करें। डाइट में हरी सब्जियां, फल, दुग्ध व दुग्ध उत्पाद और फाइबर युक्त भोजन शामिल करें। अपना ब्लड प्रेशर, शुगर और कोलेस्ट्रॉल हमेशा कंट्रोल में रखें और डॉक्टर के पास नियमित फॉलो-अप के लिए जाएं।

कार्यक्रम में कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया जिसमें अंतरराष्ट्रीय कवि सरदार मंजीत सिंह, ओज कवि पुनीत पांचाल, गीतकार अनिल बेताव व श्रृंगार रस की कवियत्री कोमल वाणी ने अपनी रचनाओं से सभी उपस्थित लोगों को आनंदित व मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के अंत में हॉस्पिटल के चेयरमैन श्री रमेश बत्रा, वरिष्ठ ह्रदय रोग विशेषज्ञ व डायरेक्टर डा पंकज बत्रा, डा कुलभूषण भारतीय ने सभी को विश्व ह्रदय दिवस की बधाई, शुभकामनाएं व स्वस्थ्य जीवन के लिए संदेश दिया।
