अनूप जलोटा ने भजनों के माध्यम से दी भावभीनी श्रद्धांजलि, केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर सहित सैकड़ों लोगों ने किया नमन
पंकज अरोड़ा की रिपोर्ट/फरीदाबाद: 29 सितम्बर। वरिष्ठ भाजपा नेता साहिल अरोड़ा और राजकुमार अरोड़ा के पिता एवं समाजसेवी सुरिन्दर कुमार अरोड़ा के निधन के उपरांत आज दौलत राम खान धर्मशाला में उनकी श्रद्धांजलि सभा एवं उठाला कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्रद्धांजलि सभा में शहर के राजनीतिक, सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य लोगों सहित हजारों की संख्या में लोगों ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

श्रद्धांजलि सभा का वातावरण उस समय बेहद भावुक हो गया, जब सुप्रसिद्ध भजन गायक अनूप जलोटा ने अपने भजनों के माध्यम से स्वर्गीय सुरिन्दर कुमार अरोड़ा को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके भजनों ने उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया। धर्म, अध्यात्म और ईश्वर की भक्ति से ओत-प्रोत भजनों के बीच श्रद्धांजलि सभा में मौजूद लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
![]()
इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर भी श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे और स्वर्गीय सुरिन्दर कुमार अरोड़ा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और इस कठिन घड़ी में परिवार को धैर्य एवं शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि इस नश्वर संसार में जो भी व्यक्ति आया है, उसे एक दिन इस संसार को त्यागकर जाना ही है। मनुष्य का जीवन भले ही सीमित हो, लेकिन उसके द्वारा किए गए अच्छे कार्य और समाज के प्रति उसका योगदान लोगों की स्मृतियों में लंबे समय तक जीवित रहता है।
उन्होंने कहा कि सुरिन्दर कुमार अरोड़ा के निधन से परिवार ने अपना एक महत्वपूर्ण सदस्य खोया है। यह परिवार के लिए अत्यंत पीड़ादायक समय है। ऐसे समय में समाज और शुभचिंतकों का साथ परिवार को संबल प्रदान करता है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
श्रद्धांजलि सभा में फरीदाबाद के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। सामाजिक संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों, राजनीतिक कार्यकर्ताओं, व्यापारिक एवं सामाजिक क्षेत्र के लोगों तथा सुरिन्दर कुमार अरोड़ा के परिचितों और शुभचिंतकों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

सुप्रसिद्ध भजन गायक अनूप जलोटा की उपस्थिति श्रद्धांजलि सभा में ऐसी लागी लगन, मीरा हो गई मगन, जग में सुंदर है दो नाम, चाहे कृष्ण कहो या राम आदि सुन्दर भजनों के माध्यम से दिवंगत सुरिन्दर कुमार अरोड़ा को श्रद्धांजलि दी और उपस्थित लोगों को ईश्वर की शरण में रहने तथा जीवन की नश्वरता को समझने का संदेश दिया।
भजनों के दौरान धर्मशाला में मौजूद वातावरण पूरी तरह भक्तिमय और भावुक हो गया। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इस मौके पर शोक प्रकट करने वालों में केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, विधायक सतीश फागना, मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव रहे अजय गौड़, पूर्व मंत्री सीमा त्रिखा, पूर्व नरेन्द्र गुप्ता, विधायक ललित नागर, पूर्व उपमहापौर बसंत विरमानी, देवेन्द्र चौधरी, पं. टिपरचंद शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस लखन कुमार सिंगला, नेता सुमित गौड़, श्याम सुन्दर कपूर, एचके बत्रा, सोनू अदलक्खा, पंकज पूजनरामपाल, रोहित भाटिया, हरेन्द्र भड़ाना, हरिकृष्ण गिरोटी, पूर्व पार्षद राजेश भाटिया, मोहन सिंह भाटिया, रविन्द्र सिंह राणा, विरेन्द्र भड़ाना, बंटी भाटिया, सरदार बंटी भाटिया, राकेश भड़ाना, विजय बैंसला, आकाश गुप्ता, डा. सौरभ शर्मा, डा. पुनीता हसीजा, डा. सुरेन्द्र अरोड़ा, आसिफ कुरैशी, राकेश कुमार धुन्ना, पूर्व पार्षद योगेश ढींगड़ा सहित शामिल रहे।
