KhabarNcr

आर्य केंद्रीय सभा, नगर निगम क्षेत्र द्वारा वेद प्रचार सप्ताह मनाने का निर्णय

खबरेंNcr रिपोर्टर पंकज अरोड़ा फरीदाबाद: 16 जुलाई, आर्य केंद्रीय सभा, नगर निगम क्षेत्र, फरीदाबाद कार्यकारिणी की बैठक के एल मेहता महिला महाविद्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान आचार्य ऋषिपाल जी ने की और संचालन महामंत्री योगेंद्र फोर ने की।

बैठक में मुख्य रूप से 3 सितंबर से 10 सितंबर 2023 तक विभिन्न आर्य समाजों के तत्वाधान में 8 दिन तक वेद प्रचार सप्ताह मनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया जिसमें प्रतिष्ठित विद्वानों ओर भजनोपदेशक वेदों और महाऋषि दयानंद के सिद्धांतों का प्रचार प्रसार करेंगे।

गणतंत्र की मूल भावना के अनुरूप हमारे भारत को समान नागरिक संहिता पारित करके अपने कानूनों से भेदभाव और लैंगिक असमानता के अवशेषों को खत्म करने के लिए इसका पुरजोर समर्थन के लिए प्रस्ताव पारित किया गया। हर सदस्य ने सोशल मीडिया द्वारा इसका अधिकाधिक प्रचार और समर्थन करने का प्रण लिया।

फरीदाबाद की गणमान्य, प्रतिष्ठित समाज सेवी, शिक्षाविद, आर्य समाज की धरोहर और महाऋषि दयानंद की अनन्य भक्त सर्वगुणसंपन्न स्व. श्रीमती स्वदेश सत्यार्थी और प्रसिद्ध भजनोपदेशक और प्रचारक जितेंद्र सरल की धर्मपत्नी नीतू तायल के निधन पर मौन रह कर दिवंगत आत्माओं की शांति प्रार्थना कर श्रद्धांजलि दी गई।

स्व. के एल महता के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर उनके आर्य समाज के प्रति, सामाजिक और शिक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान को याद कर महाऋषि दयानंद शिक्षा संस्थान की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में फरीदाबाद आर्य समाजों की वरिष्ठ महिलाओं को उनके उतकृष्ट योगदान के लिए सम्मानित करने पर आनंद मेहता जी का आभार प्रकट किया गया।

बैठक में आनंद मेहता, कर्मचंद शास्त्री, डा. संदीप आर्य, डा. प्रेम सागर, होती लाल, वसु मित्र सत्यार्थी, सतीश कौशिक, शिव कुमार टुटेजा, रविंद्र गुप्ता, संजय सेतिया, सत्य देव गुप्ता, कुलभूषण सखुजा, रूकमणि टुटेजा, ऊषा चितकारा, आशा पंडित तथा अन्य कार्यकारिणी सदस्यों ने भाग लिया और शांति पाठ के साथ समापन हुआ।

You might also like

You cannot copy content of this page