KhabarNcr

वेद प्रचार और यज्ञ रथ यात्रा का आर्य समाज मंदिर नंबर 4 में किया गया स्वागत

खबरेंNcr रिपोर्टेर पंकज अरोड़ा फरीदाबाद: o6 नवंबर, महर्षि दयानंद सरस्वती के 200वें जयंती वर्ष में 15 अक्टूबर को गुरुकुल इंद्रप्रस्थ से प्रारंभ हुई वेद प्रचार यज्ञ यात्रा समिति द्वारा आयोजित 22 दिवसीय विशाल वेद प्रचार और भव्य यज्ञ रथ यात्रा का 251 गाँवों से होते हुए संकल्पकर्ता योगाचार्य देवराज आर्य के नेतृत्व में आर्य समाज मंदिर, नंबर 4 पहुँचने पर पुष्प वर्षा, फूलों की माला तथा अंगवस्त्र पहना कर यात्रा में सम्मिलित संन्यासियों, भजनोपदेशकों, ब्रह्मचारियों और सहयोगियों का भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर योगाचार्य देवराज आर्य ने आदर सत्कार और सम्मान के लिए आभार प्रकट किया। उन्होंने ने कहा कि श्रीराम और श्रीकृष्ण के आदर्शों तथा धर्म सुधारक, समाज सुधारक और राष्ट्रप्रेमी महर्षि दयानंद सरस्वती के विचरों, वेदों का प्रचार-प्रसार करने के साथ-साथ उनकी महत्ता लोगों तक पहुंचाने तथा समझाने के लिए इस यात्रा में लोगों ने तन मन धन से आहूती दी। सबके सहयोग के लिए आभार प्रकट किया। इस यात्रा के सफल आयोजन में हरियाणा के पूर्व उद्योग मंत्री, विपुल गोयल, गुरुकुल इंद्रप्रस्थ के आचार्य ऋषि पाल और गुरुकुल मंझावली के आचार्य जय कुमार व ब्रह्मचारियों तथा समस्त आर्य समाजों, सरप़चों के विशेष सहयोग के लिए धन्यवाद किया।

भजनोपदेशक रामवीर प्रभाकर और महाशय चतर सिंह ने अपने मधुर भजनों द्वारा महर्षि दयानंद जी आदर्शों का गुणगान कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।


इस कार्यक्रम में आचार्य सुशील शास्त्री, संजय आर्य, स्वामी जगत मुनी, रामवीर प्रभाकर, राजन सिक्का, जितेन्द्र प्रभाकर सरल, हरीश चंद्र शास्त्री, रघुवीर शास्त्री, कुलभूषण सखुजा, कर्मचंद शास्त्री, वसु मित्र सत्यार्थी, विकास भाटिया, मनोज वोहरा, कुलदीप गोयल, डा. सत्यदेव गुप्ता, जोगेन्दर कुमार, मनोज शर्मा, श्रुति सेतिया, कौशल वोहरा, निर्मल भाटिया, रितु गोयल, शीला देवी व अन्य भारी संख्या में लोग शामिल हुए

You might also like

You cannot copy content of this page