KhabarNcr

आर्य समाज एन एच चार में रामनवमी पर विशेष यज्ञ का आयोजन किया गया

खबरेंNcr रिपोर्टर पंकज अरोड़ा फरीदाबाद: 17 अप्रैल, आर्य समाज एन एच चार में नव संवत चैत्र प्रतिपदा से रामनवमी तक नौ दिन का विशेष यज्ञ अनुष्ठान के कार्यक्रम का आयोजन और समापन रामनवमी पर हर्षोल्लास से किया गया।

रामनवमी के अवसर पर मुख्य यजमान के रुप में वसु मित्र सत्यार्थी और विकास भाटिया परिवार और अन्य श्रद्धालुओं द्वारा विशेष यज्ञ किया गया और हवन अग्निकुंड में आहुतियां डालकर देश में राम राज्य फिर से स्थापित होने तथा समाज में सुख, शांति, समृद्धि, स्वास्थ्य, दीर्घायु, यश, वैभव एवं पर्यावरण की शुद्धि की कामना की गई। इस अवसर पर महिलाओं ने प्रेरणादायक भजनों द्वारा श्रीराम को याद किया और प्रसाद वितरण के साथ पर्व का समापन हुआ।

यज्ञ कर्मचंद शास्त्री के ब्रह्मत्व में विधि विधान से संपन्न हुआ। उन्होंने रामनवमी की शुभकामनाएं दीं और कहा कि भगवान श्री राम सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि प्रदान करें। हमें भगवान राम की मर्यादाओं को अपने जीवन में ग्रहण करना चाहिए

इस कार्यक्रम में जोगेंदर कुमार कक्कड़, कुलभूषण सखुजा, सुरेश बोरा, हरप्रसाद शर्मा, के.वी. सिंह, वसु मित्र सत्यार्थी, विकास भाटिया, महेंद्र प्रताप चावला, कुलदीप गोयल, शीला, मीरा, वंदना, अंजू ,पुष्पा ,रितु गोयल, कीर्ति भाटिया, प्रोमिला अरोड़ा, सरला देवी व अन्य शामिल हुए।

You might also like

You cannot copy content of this page