KhabarNcr

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन द्वारा आयोजित नेत्र जांच शिविर का अंकित मलिक ने किया उद्घाटन

पंकज अरोड़ा की रिपोर्ट/फरीदाबाद: 28 फरवरी, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन हरियाणा अध्यक्ष सुनील कुमार जांगड़ा ने बताया कि जनहित में नैब आंखों का अस्पताल:नेशनल एसोसिएशन फॉर ब्लाइंड का उपकरण द्वारा एक दिवसीय निशुल्क नेत्र जांच/चश्मा वितरण और मोतियाबिंद शिविर स्थल 1909 सैक्टर 64 बल्लबगढ़.रियल एस्टेट एंड ग्रुप एवं ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन कार्यालय पर शनिवार आयोजित किया गया।

इस अवसर पर शिविर कार्यक्रम में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन टीम ने बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं रियल एस्टेट एंड ग्रुप के निदेशक अंकित मलिक को पगड़ी पहनाई और नीले/लाल रंग का पटका पहनाकर स्वागत किया और उन्हें राधा कृष्ण की तस्वीर भेंट की।

उसके पश्चात वरिष्ठ समाजसेवी अंकित मलिक ने लाल रंग का रिबन काटकर शिविर का उद्घाटन किया।

Oplus_131072

इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी अंकित मलिक ने कहा कि जरूरतमंदों के हित में विभिन्न स्तर की गतिविधियां रक्तदान शिविर/कृत्रिम अंग/स्वास्थ्य जांच शिविर भविष्य में होते रहेंगे।

Oplus_131072नैब आंखों का अस्पताल के नेत्र चिकित्सक डॉ अखिलेश और अस्पताल प्रबंधक दिवाकर मलिक की देखरेख में नेत्र जांच/चश्मा वितरण एवं मोतियाबिंद मरीजों की जांच की गई। इस शिविर में 90 लोग लाभान्वित हुए जिसमें पांच लोग मोतियाबिंद के चिह्नित किए गए।

इस अवसर पर फीवा के महासचिव गुरमीत सिंह देओल एवं कर्मवीर नरवाल.राजू मलिक,विनोद भाटी,निर्मल यादव,रामनिवास के अलावा अन्य गणमान्य लोग शामिल थे।

इसके अलावा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के सलाहकार बिजेंद्र फौजदार,नवनियुक्त प्रदेश महासचिव डॉक्टर महेंद्र शर्मा,प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश गौतम,संगठन सचिव वंदना,जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, शमीम अहमद, पत्रकार पंकज अरोड़ा, महेश गोडवाल,मधु बाला,सुमित गोयल,भावना पाठक,बबलू सैनी पत्रकार बंधु आदि शामिल रहे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.