KhabarNcr

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने शान्ति देवी के निधन पर शोक जताकर परिवार का ढांढस बढाया


शान्ति देवी कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा के पीआरओ जोगेंद्र रावत की दादी और द्वितीय विश्वयुद्ध के योध्दा छज्जन सिंह रावत की थी धर्मपत्नी:-
बल्लबगढ: 09 जनवरी, हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने गांव भनकपुर पहुंच कर शान्ति देवी का शोक व्यक्त कर परिवार जनों का ढाढस बढाया


बता दें कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा के मीडिया सलाहकार जोगेंद्र रावत की दादी शान्ति देवी का शनिवार की सुबह 92 साल की उम्र में निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार गाँव भनकपुर मे किया गया था। उनके दादा छज्जन सिंह द्वितीय विश्व युद्ध के योध्दा रहे थे। जिनका गत जून में निधन हो गया था। श्रीमती शांति देवी अपने पीछे दो पुत्र विजय सिंह व शेर सिंह, सुपौत्र जोगेंद्र रावत, अजीत रावत असिस्टेंट सैनेटरी इंस्पेक्टर, और कोशिन्द्र रावत के अलावा प्रपौत्र भूमेश रावत , पार्थ रावत और आदविक रावत सहित पूरा हरा भरा परिवार छोड़ कर स्वर्गलोक गमन कर गई है। शोक व्यक्त करने के लिए पूर्व विधायक टेकचंद शर्मा, लखन बैनीवाल,महेश ग़ोयल, जिला बार के प्रधान के पी तेवतिया, पूर्व प्रधान ओपी शर्मा, कर्मवीर शर्मा,नितिन कौशिक, पार्षद शेलेन्द्र सिंह,मुख्यमंत्री निगरानी समिति के बल्लबगढ चैयरमेन पारस जैन, ब्रीजलाल शर्मा, भाजपा के आदर्श नगर मंडल के अध्यक्ष गजेंद्र वैष्णव, पाली मंडल अध्यक्ष शमशेर रावत, इनलो के पृथला अध्यक्ष बोधराज रावत, उदयराम नम्बरदार, हरिचंद शास्त्री, धर्मपाल रावत,लखन बेनीवाल, महेश मित्तल नंदकिशोर, चिरन्जी मास्टर, सम्पूर्ण पंडित कुलदीप शर्मा सहित कई गणमान्य लोग शामिल हो कर शोक व्यक्त किया।


You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.