KhabarNcr

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दी हरियाणा के खिलाड़ियों को बधाई

चण्डीगढ़: 13 नवंबर, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा के खिलाड़ियों को बधाई दी है, हरियाणा के 12 खिलाड़ियों और 4 प्रशिक्षकों को मिले हैं राष्ट्रीय खेल पुरस्कार, टोक्यो ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा, टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक विजेता पहलवान रवि दहिया, टोक्यो पैरा ओलंपिक में निशानेबाजी में स्वर्ण पदक विजेता मनीष नरवाल और टोक्यो पैरा ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता जेवलिन थ्रोअर सुमित आंतिल को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न मिलने पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई योगेंद्र कथुरिया,सुरेंद्र पालड, सिंहराज अदाना, सुमित कुमार दीपक पुनिया, हरविंदर सिंह, मोनिका मलिक और संदीप को अर्जुन अवार्ड मिलने पर मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं भी दी है। हरियाणा के ही खेल प्रशिक्षक सरकार तलवाड, असन कुमार को मिला है द्रोणाचार्य लाइफटाइम अवॉर्डपहलवान सज्जन सिंह को मेजर ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड मिलने पर मुख्यमंत्री ने जताई खुशी प्रीतम सिवाच को द्रोणाचार्य अवार्ड मिलने पर भी सीएम ने दी बधाई, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हमारे खिलाड़ियों ने प्रदेश का नाम हमेशा ऊंचा किया है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.