Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar in NCR
    • Home
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • प्रदेश
      • हरियाणा
      • फरीदाबाद
      • पलवल
      • दिल्ली
      • उतर प्रदेश
      • गाजियाबाद
      • नोएडा
      • पंजाब
      • राजस्थान
    • पॉलिटिक्स
    • सोशल
    • स्पोर्ट्स
    • हेल्थ
    Khabar in NCR
    Home » साइबर अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों पर कसी जायेगी नकेल

    साइबर अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों पर कसी जायेगी नकेल

    Khabarin NCRBy Khabarin NCR05/05/20260 Views
    Facebook WhatsApp Twitter Email Copy Link

    साईबर सुरक्षा अलर्ट: अभेद्य ऐप और ड्यूल ओटीपी सिस्टम द्वारा नागरिकों की सुरक्षा

     रंगदारी और साइबर ठगी पर अंकुश लगाने के लिये हरियाणा पुलिस के दो आधुनिक हथियार हैं अभेद्य ऐप और ड्यूल ओटीपी सिस्टम

    *साइबर अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों पर कसी जायेगी नकेल*

    पंकज अरोड़ा की रिपोर्ट/फरीदाबाद: हरियाणा पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों और रंगदारी (Extortion) मांगने वालों से नागरिकों को सुरक्षित रखने के लिए दो महत्वपूर्ण अत्याधुनिक तकनीक कदम उठाए गये हैं। धमकी भरे काॅल्स और जबरन वसूली (Extortion) की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए हरियाणा पुलिस द्वारा एक अभूतपूर्व तकनीकी समाधान अभेद्य (Abhedya) मोबाइल एप्लीकेशन लॉन्च किया है। इसके अतिरिक्त वरिष्ठ नागरिकों व तकनीकी रूप से कम जागरुक लोगों को साइबर धोखाधड़ी से बचाव के लिये ड्यूल ओटीपी सिस्टम लाॅन्च किया है।

    दो प्रमुख पहल

    1. अभेद्य (Abhedya) एप्लीकेशन

    अभेद्य ऐप विशेष रूप से उन अंतरराष्ट्रीय कॉल्स, व्हाट्सएप संदेशों और वॉइस नोट्स को रोकने के लिये बनाया गया है जिनका उपयोग अपराधी वसूली (Extortion) या धमकी देने के लिए करते हैं। यह ऐप संदिग्ध अंतरराष्ट्रीय स्थानों, अज्ञात नंबरों से आने वाली VOIP कॉल्स और मैसेज को ब्लॉक करने में बेहद प्रभावी है। यह तकनीक नागरिकों को धमकी भरे संदेशों से प्रोएक्टिव सुरक्षा प्रदान करती है।

    *ऑटोमैटिक ब्लॉकिंग*: यह ऐप अंतरराष्ट्रीय, वर्चुअल या मास्क किये गये अनजान नंबरों से आने वाली संदिग्ध कॉल्स और व्हाट्सएप संदेशों को आप तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देता है। जिससे अपराधियों द्वारा फैलाई जाने वाली दहशत और ब्लैकमेलिंग से बचाव होता है।

    *पुलिस ट्रैकिंग*: भले ही कॉल आपके पास न पहुंचे, लेकिन बैकएंड पर पुलिस इन नंबरों का डेटा सुरक्षित रखती है ताकि अपराधियों को ट्रैक करके उन पर सख्त कार्रवाई की जा सके।

    2. ड्यूल ओटीपी (Dual OTP) सिस्टम* 

    वरिष्ठ नागरिकों को निशाना बनाकर साइबर फ्रॉड करने के मामलों में अपराध को रोकने के लिये प्रमुख बैंकों के सहयोग से यह सिस्टम लॉन्च किया गया है। वरिष्ठ नागरिकों द्वारा किये जाने वाले डिजिटल ट्रांजेक्शन में अब एक अतिरिक्त ओटीपी (OTP) उनके किसी भरोसेमंद व्यक्ति के पास भी जाएगा। जिससे ओटीपी आधारित धोखाधड़ी, हेरफेर और ब्लैकमेलिंग से बचाव होगा। यह सुरक्षा कवच विशेष रूप से उनके लिये बहुत उपयोगी होगा जो तकनीकी रूप से कम जागरूक हैं।

    16th mata ki chowki
    16th mata ki chowki

    पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अभेद्य (Abhedya) एप विदेशों से प्राप्त होने वाली थ्रेट कॉल्स व एक्सटॉर्शन से बचाने के लिए डिजाइन किया गया है। फरीदाबाद पुलिस की साइबर सेल की टीम द्वारा तथ्यों के आधार पर आइडेंटिफिकेशन करके अभी तक 44 लोगों के मोबाइल फोन में अभेद्य (Abhedya) एप डाउनलोड किया जा चुका है।

    वहीं ड्यूल OTP के संबंध में वरिष्ठ नागरिकों को जागरूक करने के लिए फरीदाबाद पुलिस द्वारा थाना स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

    featuead
    Share. WhatsApp Facebook Telegram Twitter Email Copy Link
    Khabarin NCR

    Related Posts

    धूमधाम से मनाया जाएगा जन्माष्टमी का पर्व: डॉ राजेश भाटिया

    05/08/2026

    भारतीय मानक ब्यूरो, फरीदाबाद शाखा द्वारा हेलमेट वितरण एवं जागरूकता अभियान का सफल आयोजन किया गया 

    04/08/2026

    रयान इंटरनेशनल स्कूल में पर्यावरण दिवस बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

    03/08/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    16th mata ki chowki
    16th mata ki chowki
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 Khabrainncr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.