परम पूज्य सुधांशु जी महाराज के सानिध्य एवं ध्यान गुरु डॉ. अर्चिका दीदी के मार्गदर्शन में होगा आयोजन;15 नवंबर को मंत्र दीक्षा
पंकज अरोड़ा की रिपोर्ट/फरीदाबाद: 12 अक्टूबर, फरीदाबाद में 12 से 15 नवंबर तक विश्व जागृति मिशन के संस्थापक परम पूज्य सुधांशु जी महाराज के पावन सानिध्य एवं ध्यान गुरु डॉ. अर्चिका दीदी के मार्गदर्शन में चार दिवसीय दिव्य भक्ति सत्संग एवं ध्यान साधना महोत्सव आयोजित होगा। श्रद्धालुओं को सत्संग, महायज्ञ, ध्यान साधना एवं मंत्र दीक्षा का लाभ मिलेगा।
![]()
मंडल के प्रधान राजकुमार अरोड़ा जी ने कहा कि उनका उद्देश्य गुरुजी की सेवा को आगे बढ़ाना और लोगों को आध्यात्मिकता से जोड़ना है। सत्संग से जीवन में शांति, सकारात्मकता और सही दिशा मिलती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से महोत्सव में शामिल होकर गुरुजी का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की।
धर्माचार्य सुनील ढौंडियाल जी ने कहा कि गुरु का मार्गदर्शन जीवन में शांति, सद्भाव एवं आध्यात्मिक चेतना का संचार करता है। ध्यान गुरु डॉ. अर्चिका दीदी के मार्गदर्शन में श्रद्धालुओं को ध्यान साधना का अवसर मिलेगा।

इस दौरान गुरुजी के आश्रम एवं ज्ञानदीप विद्यालय से जुड़ी सेवा गतिविधियों की जानकारी भी दी गई। आयोजकों के अनुसार, जरूरतमंदों के लिए 25 डॉक्टर निःशुल्क चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।
प्रेस सचिव डॉ. आर. बी. बारी जी ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य लोगों को आध्यात्मिकता, ध्यान, सेवा एवं सद्भाव से जोड़ना है। उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए सभी के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम विवरण
12 से 15 नवंबर 2026: दिव्य भक्ति सत्संग, सायं 4:30 से 6:30 बजे तक।
14 नवंबर: महायज्ञ, प्रातः 8:00 बजे से,15 नवंबर: ध्यान साधना एवं मंत्र दीक्षा, प्रातः 11:00 बजे।
स्थान: कर्मवीर गार्डन, सेक्टर-11डी, मिलन वाटिका के पीछे, फरीदाबाद।
आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से परिवार सहित महोत्सव में शामिल होकर सत्संग, ध्यान एवं गुरुजी के पावन सानिध्य का लाभ प्राप्त करने की अपील की।
