KhabarNcr

आर्य केन्द्रीय सभा का चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ, आचार्य ऋषिपाल को चुना गया प्रधान

फरीदाबाद: 22 नवंबर, आर्य केन्द्रीय सभा, नगर निगम क्षेत्र, फरीदाबाद (पंजीकृत) की नई कार्यकारिणी का वर्ष 2022-25 का चुनाव आवश्यक चुनावी प्रक्रिया का पालन करते हुए डा. सत्यदेव गुप्ता की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से निर्विरोध सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। आर्य समाज, गुरूकुल इंद्रप्रस्थ के आचार्य ऋषिपाल को प्रधान, आर्य समाज, नेहरू ग्राउंड के आनंद मेहता को उपप्रधान, आर्य समाज, एन एच नंबर 4 के योगेंद्र फोर को महामंत्री, आर्य समाज सैक्टर 55 के संजय आर्य को मंत्री, आर्य समाज सैक्टर 7 के सतीश कौशिक को कोषाध्यक्ष चुना गया। कार्यकारिणी में आर्य समाज सैक्टर 15 के सत्यप्रकाश अरोड़ा, आर्य वीर दल के देशबंधु आर्य, वेद प्रचार मंडल के होती लाल, आर्य समाज नंबर 3 के जितेंद्र प्रभाकर सरल, आर्य समाज सैक्टर 22-23 के संजय सेतिया और ओम योग संस्थान, पाली के डा. संदीप आर्य का चुनाव हुआ। इसके अतिरिक्त एक सशक्त टीम गठन, सुचारू कुशल प्रबंधन और सर्वसहभागिता के उदेश्य से फरीदाबाद की विभिन्न समाज के 17 कर्मठ आर्यजनों को भी सम्मिलित किया गया है। विकास भाटिया को संगठन म़त्री, वसु मित्र सत्यार्थी को मीडिया सचिव, कर्मचंद शास्त्री को उपप्रधान तथा मनोज डंगवाल को उपमंत्री नियुक्त किया गया। संरक्षक क रुप में आशा पंडित, शिव कुमार टुटेजा, डॉ. योगिराज ओमप्रकाश जी महाराज तथा डॉ. सत्यदेव गुप्ता मार्गदर्शन करेंगे।

नवगठित आर्य केन्द्रीय सभा, नगर निगम क्षेत्र, फरीदाबाद को ओम योग संस्थान, पाली के संस्थापक और अध्यक्ष डॉ. योगिराज ओमप्रकाश जी महाराज ने अपने संस्थान में विशेष रूप से पगड़ी, पटका और पुष्प हार पहनाकर सम्मानित किया और महाऋषि दयानंद के आदर्शों और आर्य समाज के प्रचार प्रसार में और नई ऊंचाइयों को छूने की शुभकामनाएं और आर्शीवाद दिया।

नवनिर्वाचित प्रधान आचार्य ऋषिपाल ने कहा पूर्व कार्यकारिणी के उत्कृष्ट कार्यों उनका आभार प्रकट किया। नई कार्यकारिणी भी अपने संगठित और सामुहिक प्रयासों से सामाजिक जागृति, धर्म प्रचार, ईश्वर उपासना का संदेश जन जन तक पहुंचा कर जाग्रत करने में सफल हो ताकि हमारा देश भारत, महाऋषि दयानंद के सपनों के अनुरूप उठ खड़ा हो।

डॉ. योगिराज ओमप्रकाश जी महाराज द्वारा आतिथ्य और आर्शीवाद के लिए आभार प्रकट किया और कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए सबका धन्यवाद किया।

You might also like

You cannot copy content of this page