पंकज अरोड़ा की रिपोर्ट/फरीदाबाद, 8 नवंबर: आइडियल पत्रकार संगठन हरियाणा प्रदेश महासचिव सुनील कुमार जांगड़ा द्वारा सोहना रोड, सैक्टर 55 में जनहित वाली दीपावली अभियान के तहत फरीदाबाद पुलिस और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के सहयोग से सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। और आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया।अभियान के माध्यम से वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए सुरक्षित सफर का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर पार्षद राजेश डागर ने संगठन की पहल की सराहना करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करना समाजहित में सराहनीय कदम है। उन्होंने वाहन चालकों से हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, कमर्शियल वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगवाने तथा समय-समय पर प्रदूषण जांच कराने की अपील की।
![]()
सेक्टर-55 पुलिस चौकी प्रभारी उमेश कौशिक ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि त्योहारों के अवसर पर सड़क सुरक्षा का संदेश देना बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की। उन्होंने सर्दियों के मौसम में कम दृश्यता को देखते हुए वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने की पहल को भी उपयोगी बताया।

हरियाणा प्रॉपर्टी कंसल्टेंट महासंघ के प्रदेश महासचिव सरदार गुरमीत सिंह देओल ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में बड़ी संख्या में युवा अपनी जान गंवा रहे हैं। ऐसे में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए आइडियल पत्रकार संगठन का यह प्रयास प्रशंसनीय है। उन्होंने पुलिस प्रशासन के सहयोग की सराहना करते हुए बताया कि अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर छह बाइक सवारों के चालान किए गए तथा उनकी मोटरसाइकिलें इंपाउंड की गईं।
वहीं, ट्रैफिक जोन इंचार्ज विक्रम सिंह ने अभियान की सराहना करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए भविष्य में भी सामाजिक संगठन द्वारा अभियान में पुलिस की ओर से हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।
इस अवसर पर सरदार सरबजीत सिंह प्रधान गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा सेक्टर 55 और सरदार जोगिंदर सिंह महासचिव व हवलदार अनुज कुमार,सिपाही संदीप, सिपाही एच जी एच ताहिर सहित
राजेंद्र सिंह सामाजिक समरसता सह संयोजक बल्लबगढ़ और बजरंगी कोशिवाल प्रधान हाउसिंग सोसायटी सेक्टर 55, रजिक अहमद, इंद्रजीत सहित और गण मान्य लोग शामिल थे।
