पंकज अरोड़ा की रिपोर्ट/फरीदाबाद: पूर्व राज्यसभा सांसद एवं कॉंग्रेस नेता राज बब्बर ने कहा कि फरीदाबाद के पूर्व मेयर अशोक अरोड़ा एक बेहतरीन इंसान थे और उन्होंने अपने जीवन में तमाम उतार चढ़ाव देखे। हरियाणा की राजनीति में उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई और एक ईमानदार व्यक्ति के रूप में आज भी उनकी छवि स्थापित है। यही कारणं है, उनके जाने के बाद भी शहर के लोग उनको दिल से प्यार करते हैं और उनके जीवनकाल में किए गए विकास कार्यों को कभी अनदेखा नहीं किया जा सकता। राजबब्बर वीरवार को फरीदाबाद से पूर्व मेयर अशोक अरोड़ा के सुपुत्र एवं उनके परिवार से मिलने के बाद अपने विचार व्यक्त कर रहे थे।

राज बब्बर ने कहा कि पूर्व मेयर अपने कार्यकाल में अनेक ऐसे कार्य किए, जिनके लिए उनको जाना जाता है। 20 अगस्त, 2010 को हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेन्द्र सिंह हुडा के द्वारा रोज़ गार्डन में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व० राजीव गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया गया। सन् 2011 मे फरीदाबाद को स्मार्ट सिटी का अवॉर्ड महामहिम प्रतिभा पाटील से दिलवाने का काम स्व० अशोक अरोड़ा जी ने किया। 19 अगस्त 2012 को हरियाणा में हरियाणा पंजाबी महासम्मेलन किया गया। जिसमें उन्होंने प्रमुख भूमिका निभाई। इसके अलावा उनके कार्यकाल में शहर के विकास को चार चाँद लगाने का काम किया गया। इसलिए उनके कार्यकाल का उल्लेख करते हुए, फरीदाबाद के विकास में उनकी भूमिका सराहनीय रही। पूर्व मेयर अशोक अरोड़ा ने पंजाबी समाज के उत्थान एवं विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए। समाज का हर वर्ग उनका आज भी सम्मान करता है। अपनी बात को बेबाकी से रखने व एक निर्भीक एवं सहज स्वभाव के लिए जाने जाते थे।

इस मौके पर पूर्व मेयर के सुपुत्र भारत अशोक अरोड़ा ने अपने परिवारजनों के साथ राज बब्बर का हृदय की गहराइयों से राज बब्बर का आभार व्यक्त किया और कहा कि पूर्व सांसद राज बब्बर से उनके पारिवारिक रिश्ते हैं और उनके पिता जी के दोस्त रहे हैं। आज वो अपने परिवार के साथ पूर्व राज्यसभा सांसद से मिलने पहुंचे हैं और इस मौके पर सौहार्दपूर्ण वातावरण में राजनितिक चर्चा भी की गई।।


