Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar in NCR
    • Home
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • प्रदेश
      • हरियाणा
      • फरीदाबाद
      • पलवल
      • दिल्ली
      • उतर प्रदेश
      • गाजियाबाद
      • नोएडा
      • पंजाब
      • राजस्थान
    • पॉलिटिक्स
    • सोशल
    • स्पोर्ट्स
    • हेल्थ
    Khabar in NCR
    Home » फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल ने लॉन्च किया शहर में पहला पार्किन्सन्स एंड मूवमेंट डिसऑर्डर क्लीनिक

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल ने लॉन्च किया शहर में पहला पार्किन्सन्स एंड मूवमेंट डिसऑर्डर क्लीनिक

    Khabarin NCRBy Khabarin NCR02/09/202630 Views
    Facebook WhatsApp Twitter Email Copy Link

    *इस स्पेश्यलाइज़्ड क्लीनिक में शुरुआती चरण में डायग्नॉसिस, उन्नत उपचार, डीबीएस मूल्यांकन एवं प्रोग्रामिंग समेत व्यवस्थित न्यूरोरीहेबिलिटेशन की सुविधा उपलब्ध

    पंकज अरोड़ा की रिपोर्ट/फरीदाबाद: 02 सितंबर, 2026, फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल, फरीदाबाद ने आज यहां शहर के पहले पार्किन्सन्स एंड मूवमेंट डिसऑर्डर क्लीनिक का उद्घाटन कर फरीदाबाद एवं आसपास के अन्य इलाकों में मरीजों के लिए स्पेश्यलाइज़्ड न्यूरोलॉजिकल केयर की सुविधाओं को मजबूत बनाया है। क्लीनिक का उद्घाटन, पार्किन्सन्स का सफल उपचार करा चुकीं 62-वर्षीय बुजुर्ग महिला के हाथों करवाकर यह रेखांकित किया गया कि किस तरह से समय पर मेडिकल सहायता, उन्नत उपचार और व्यवस्थित रीहेबिलिटेशन की सुविधा मिलने से मरीजों के लिए अपनी कंडीशन का प्रबंधन और जीवन गुणवत्ता में सुधार करना संभव होता है। 

    यह *क्लीनिक प्रत्येक शुक्रवार को अपराह्न 2.00 बजे से 4.00 बजे* तक खुला रहेगा और यहां पार्किन्सन रोग समेत अन्य मूवमेंट डिसऑर्डर्स से पीड़ित, जिसमें डिस्टोनिया, राइटर्स क्रैम्प, फैरिन्गोस्पाज़्म, कंपन, तथा कुछ असामान्य किस्म की मूवमेंट्स भी शामिल हैं, मरीजों के लिए उपचार/देखभाल की व्यापक सुविधाएं उपलब्ध करायी गई हैं।

    इस क्लीनिक का शुभारंभ, एडवांस इडियोपैथिक पार्किन्सन्स रोग से पीड़ित 62-वर्षीय महिला के सफल उपचार के साथ हो रहा है। मरीज को गंभीर, लगातार बढ़ रही कंपन (ट्रैमर), अकड़न, और बाएं भाग में मोटर संबंधी कमजोरी की शिकायत के साथ अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया था, जिसमें उन्हें पारंपरिक मेडिकल थेरेपी से कोई लाभ नहीं मिल रहा था। इसके अलावा, उन्होंने 15 साल पहले स्पाइन सर्जरी भी करवायी थी। *डॉ (प्रोफे.) विनीत बांगा और डॉ नेहा पंडिता* के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने उक्त मरीज की जटिल, डीप ब्रेन स्टिमुलेशन (डीबीएस) सर्जरी की जो लगभग पांच घंटे चली। इस प्रक्रिया के बाद, मरीज को अकड़न तथा अनैच्छिक ऐंठन या जकड़न की समस्या से राहत मिली, और वह बिना किसी जटिलता के स्वास्थ्यलाभ कर सकीं। इलाज के बाद उन्हें स्थिर अवस्था में अस्पताल से छुट्टी दी गई।

    *डॉ विनीत बांगा, डायरेक्टर एवं हेड, न्यूरोलॉजी, फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल, फरीदाबाद* ने कहा, “पार्किन्सन्स रोग तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन इसके बावजूद इसके शुरुआती लक्षणों की पहचान नहीं हो पाती या इन्हें बढ़ती उम्र के सामान्य असर के तौर पर लिया जाता है और नज़रंदाज कर दिया जाता है। इन मामूली लक्षणों के बारे में अधिक जागरूकता, समय पर जांच और मूल्यांकन तथा उपयुक्त उपचार से परिणामों में सुधार और मरीज की जीवन गुणवत्ता को भी बेहतर बनाने में मदद मिलती है। हमारा पार्किन्सन्स क्लीनिक शुरुआती स्तर पर डायग्नॉसिस, मल्टी-डिसीप्लीनरी मूल्यांकन, पर्सनलाइज़्ड उपचार, तथा निरंतर देखभाल के लिहाज़ से वन-स्टॉप सॉल्यूशन के तौर पर काम करते हुए यह सुनिश्चित करेगा कि मरीजों को उपचार के हर चरण्रा में समुचित सपोर्ट मिलता रहे।”

    *डॉ नेहा पंडिता, सीनियर कंसल्टेंट, न्यूरोलॉजी, फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल, फरीदाबाद* ने कहा, “मूवमेंट डिसऑर्डर्स को लेकर अक्सर गलतफहमी होती है और इन्हें सही ढंग से पहचाना नहीं जाता, यहां तक कि कई मरीज और उनके परिजनों को यह अहसास तक नहीं होता कि इनमें से बहुत-सी कंडीशंस का उपचार किया जा सकता है और काफी हद तक इनका प्रबंधन करना संभव होता है, खासतौर से यदि इनकी पहचान शीघ्र हो जाती है तो ऐसा किया जा सकता है। कंपन, अकड़न, मूवमेंट में धीमापन, अनैच्छिक संकुचन या अकड़न, चाल-ढाल में परिवर्तन, संतुलन में परेशानी, या तालमेल में मामूली बदलावों को कई बार नज़रंदाज़ किया जाता है या इन्हें बढ़ती उम्र से जोड़कर देखा जाता है। इसकी वजह से डायग्नॉसिस और समुचित हस्तक्षेप में देरी होती है। मूवमेंट डिसऑर्डर से प्रभावित हर मरीज अलग होता है, और प्रभावी देखभाल के लिए व्यवस्थित ढंग से, व्यक्तिगत तौर पर इलाज की आवश्यकता होती है जिसके लिए क्लीनिकल फीचर्स, कंडीशन में हो रहे बदलावों, और मरीज की फंक्शनल तथा इमोशनल जरूरतों पर ध्यान दिया जाता है। इस क्लीनिकल में आधारभूत चिकित्सा सहायता से कहीं अधिक पूर्ण रूप से उन्नत सेवाएं उपलब्ध होंगी। यहां डीप ब्रेन स्टिमुलेशन, पोस्ट-ऑपरेटिव प्रोग्रामिंग, अल्ट्रासाउंड और ईएमजी गाइडेड बोटुलिनम टॉक्सिन इंजेक्शंस, न्यूरोरीहेबिलिटेशन गाइडेंस, दीर्घकालिक रोग प्रबंधन संबंधन परामर्श, तथा संगीत, नृत्य और योग जैसी मुफ्त वैलनेस सुविधाओं की भी व्यवस्था की गई है।”

    *डॉ कमल वर्मा, डायरेक्टर, न्यूरोसर्जरी, फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल, फरीदाबाद* ने कहा, “जिन मरीजों के मामले में मोटर संबंधी लक्षणों का उपचार दवाओं से नहीं हो पाता, उनके लिए डीप ब्रेन स्टिमुलेशन जैसे विकल्प काफी कारगर साबित होते हैं। इस क्लीनिक में आने वाले मरीजों के उपचार के मामले में काफी सावधानीपूर्वक विचार कर, अत्यधिक सर्जिकल सटीकता और नियमित पोस्ट-ऑपरेटिव फाइन ट्यूनिंग सुनिश्चित कर दीर्घकालिक मोटर स्टेबिलिटी पर जोर दिया जाता है।”

    *डॉ अभिषेक शर्मा, फेसिलिटी डायरेक्टर, फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल, फरीदाबाद* ने कहा, “इस इलाके अपनी तरह की पहली सुविधा के तौर पर, पार्किन्सन्स एंड मूवमेंट डिसऑर्डर्स क्लीनिक ने फरीदाबाद एवं आसपास के क्षेत्रों के लिए स्पेश्यलाइज़्ड न्यूरोकेयर की कमी को दूर करने का प्रयास किया है। यहां अत्याधुनिक क्लीनिकल इंफ्रास्ट्रक्चर और एडवांस न्यूरो-इंटरवेंशंस संबंधी बेहतरीन सर्जिकल उत्कृष्टता के दम पर हम अपनी कम्युनिटी के लिए वर्ल्ड-क्लास, मल्टीडिसीप्लीनरी हेल्थकेयर सुविधाओं को सुलभ बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहरा रहे हैं।”

    featuead
    Share. WhatsApp Facebook Telegram Twitter Email Copy Link
    Khabarin NCR

    Related Posts

    संस्कृत सूक्ति-लेखन प्रतियोगिता में शिवानी रही प्रथम

    02/09/2026

    गुरु-शिष्य परंपरा और आपसी प्रेम से ही बनेगा श्रेष्ठ चरित्र: आचार्य योगेश भारद्वाज

    01/09/2026

    पीएम केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 3, में 37वीं क्षेत्रीय युवा संसद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन संपन्न

    01/09/2026
    16th mata ki chowki
    16th mata ki chowki
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 Khabrainncr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.