Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar in NCR
    • Home
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • प्रदेश
      • हरियाणा
      • फरीदाबाद
      • पलवल
      • दिल्ली
      • उतर प्रदेश
      • गाजियाबाद
      • नोएडा
      • पंजाब
      • राजस्थान
    • पॉलिटिक्स
    • सोशल
    • स्पोर्ट्स
    • हेल्थ
    Khabar in NCR
    Home » फोर्टिस अस्पताल गुरुग्राम ने लॉन्च किया ‘फिट गुरुग्राम

    फोर्टिस अस्पताल गुरुग्राम ने लॉन्च किया ‘फिट गुरुग्राम

    Khabarin NCRBy Khabarin NCR21/08/202649 Views
    Facebook WhatsApp Twitter Email Copy Link

    शहरभर में फिटनेस, वैलनेस और प्रीवेंटिव हेल्थ को समर्पित आंदोलन

    पंकज अरोड़ा की रिपोर्ट/गुरुग्राम, 21 अगस्त, 2026: फोर्टिस हॉस्पीटल गुरुग्राम ने आज अपनी तरह का अनूठा हेल्थ एवं वैलेनस मूवमेंट लॉन्च किया है जो मिलेनियम सिटी में एक्टिव लिविंग और प्रीवेंटिव हेल्थकेयर को बढ़ावा देगा। इस मौके पर, फिट गुरुग्राम कैम्पेन लोगो और आधिकारिक जर्सी लॉन्च के साथ-साथ कैम्पेन टीज़र का प्रीमियर भी किया गया।

    फिट

    गुरुग्राम वन-टाइम फिटनेस इवेंट नहीं है बल्कि इसे निरंतर जारी रहने वाले कम्युनिटी प्लेटफार्म के तौर पर तैयार किया गया है। इस दौरान, स्पोर्ट्स और फिटनेस इंफ्लुएंसर्स के साथ मिलकर कम्युनिटी योगा सत्रों, हाइरॉक्स-प्रेरित फिटनेस चैलेंज, साइकिल रैलियां, कॉर्पोरेट वैलनेस कार्यक्रमों, मेंटल हेल्थ सत्र, स्वच्छता अभियान और प्रीवेंटिव हेल्थ स्क्रीनिंग्स का आयोजन किया जाएगा।

    गुरुग्राम जैसे व्यस्त और तेज रफ्तार जिंदगी का पर्याय बन चुके कॉर्पोरेट हब में, जहां कामकाज के लंबे घंटे, शारीरिक श्रम रहित जीवनशैली और भारी ट्रैफिक में आने-जाने से पैदा होने वाला तनाव आम है, ऐसे में पर्सनल हेल्थ अक्सर पिछड़ जाती है। फिट गुरुग्राम के माध्यम से, कम्युनिटी-आधारित गतिविधियां शहरवासियों को शारीरिक तौर से सक्रिय रहने, मानसिक स्वास्थ्य का ख्याल रखने और प्रीवेंटिव हेल्थकेयर को अपनी रोज़मर्रा की जिंदगी में शामिल करने के लिए प्रेरित करेंगी।

    इस मूवमेंट का समापन फ्लैगशिप इवेंट के तौर पर फिट गुरुग्राम मैराथन के साथ होगा जिसमें कैम्पेन के ब्रैंड एंबैसडर मिलिंग सोमन आगामी 4 अक्टूबर, 2026 को साइबर हब, गुरुग्राम में मौजूद रहेंगे। मैराथन के लिए रजिस्ट्रेशन 22 अगस्त, 2026 से शुरू होगा और इच्छुक प्रतिभागी https://www.fitgurugram.com/event/fit-gurugram-marathon/ पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

    अपने रिकॉर्डेड वीडियो संदेश में मिलिन्द सोमन, ब्रैंड एंबैसडर – फिट गुरुग्राम ने फिट गुरुग्राम की आधिकारिक तौर पर शुरुआत की और कैम्पेन जर्सी भी जारी की। इस मूवमेंट के साथ अपने जुड़ाव के बारे में, उन्होंने कहा, “फिटनेस को उम्र, व्यवसाय, या एथलेटिक से परिभाषित नहीं किया जा सकता। इसकी शुरुआत अपने आप को शारीरिक रूप से सक्रिय रखने और हर दिन अपनी सेहत को प्राथमिकता बनाने के साथ होती है। फिट गुरुग्राम में इतनी क्षमता है कि यह पूरे शहर को इस सामान्य से दिखने वाले लेकिन शक्तिशाली आइडिया से जोड़ सकता है। मैं इस मूवमेंट से जुड़कर बेहद खुशी महसूस कर रहा हूं और उम्मीद करता हूं कि यह अधिकाधिक गुरुग्रामवासियों को सेहत के लिए अपना पहला कदम उठाने, निरंतर प्रयास जारी रखने और अधिक सेहतमंद तथा अधिक सक्रिय जीवनशैली से जुड़े आनंद को डॉहखाशुलीने रघुवंशीय समैंनेोजग डायरेक्टर एंड सीईओ, फोर्टिस हेल्थकेयर ने कहा, “भारत के हेल्थकेयर परिदृश्य में काफी बदलाव आ रहा है, और गैर-संक्रामक तथा लाइफस्टाइल से जुड़े रोगों के बढ़ते मामलों के मद्देनज़र रोगों से बचाव पूरे देशभर में प्राथमिकता बन चुका है। जिम्मेदार हेल्थकेयर प्रदाता होने के नाते, हमारी भूमिका केवल लोगों का इलाज करने तक ही सीमित नहीं रहनी चाहिए बल्कि उन्हें अधिक सेहतमंद बनाने पर भी जोर होना चाहिए ताकि अस्पतालों में भर्ती होने की नौबत कम से कम आए। फिट गुरुग्राम के माध्यम से, हम हेल्थकेयर को केवल रोगों के उभरने पर उपचार लेने तक सीमित न रखकर इसे शारीरिक गतिविधि, स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता और सेहतमंद लाइफस्टाइल से भी जोड़ना चाहते हैं। हमें उम्मीद है कि समुदाय-केंद्रित आंदोलन आने वाले समय में गुरुग्राम को अधिक सेहतमंद तथा अधिक सुदृद बनाएगा जिससे वह देशभर में प्रीवेंटिव हेल्थकेयर के मामले में आदर्श बन सके।” अनिल विनायक, ग्रुप चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, फोर्टिस हेल्थकेयर ने कहा, “फिट गुरुग्राम पहल सेहत को ध्यान में रखकर की गई – जिससे शारीरिक गतिविधियों, सूचना पर आधारित फैसलों, शुरुआती स्तर पर जागरूकता, और हर दिन सेहतमंद आदतों को बढ़ावा मिलता है। लोगों के लिए फिटनेस और प्रीवेंटिव हेल्थ से जुड़ने के सार्थक अवसरों को तैयार कर, हम वैलनेस को निरंतर जारी रहने वाली प्रक्रिया बनाना चाहते हैं, ताकि वह केवल कभी-कभार की प्राथमिकता न रहे। इस पहल ने पूरे समुदाय को एक साझा मकसद के इर्द-गिर्द एकजुट किया है: और वह है गुरुग्राम को अधिक सेहतमंद, अधिक फिट और सेहत के प्रति अधिक जागरूक बनाना।”

    यश रावत, सीनियर वाइस प्रेसीडेंट एवं एसबीयू हेड, फोर्टिस हेल्थकेयर ने कहा, “फिट गुरुग्राम दरअसल, हेल्थकेयर को अस्पतालों की दीवारों से बाहर ले जाने और फिटनैस तथा प्रीवेंटिव हेल्थ को शहर की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाने की हमारी प्रतिबद्धता है। यह वन-टाइम कैम्पेन नहीं है, बल्कि पूरे वर्ष भर परिवारों, स्कूलों, कॉर्पोरेट्स और फिटनेस कम्युनिटीज़ को फिटनेस के लिए समर्पित बने रहने को प्रेरित करने वाला आंदोलन है। शारीरिक गतिविधि और स्वास्थ्य जागरूकता को पहुंच के भीतर, समावेशी और प्रतिभागिता आधारित बनाते हुए, हमारा मकसद गुरुग्राम शहर को एक साझा लक्ष्य के लिए प्रोत्साहित करना है, ताकि यह भारत के सर्वाधिक सेहतमंद और सर्वाधिक एक्टिव शहरों में से एक बन सके।”

    फोर्टिस हेल्थकेयर लिमिटेड के बारे में

    फोर्टिस हेल्थकेयर लिमिटेड भारत में अग्रणी एकीकृत स्वास्थ्य सेवा प्रदाता है। कंपनी के हेल्थकेयर वर्टिकल्स में मुख्यतः अस्पताल, डायग्नॉस्टिक्स तथा डे केयर विशेषज्ञ सेवाएं शामिल हैं। वर्तमान में, कंपनी देश भर के 12 राज्यों और संघ शासित प्रदेशों में कुल 36 हेल्थकेयर सुविधाओं (जिनमें जेवी और ओ एंड एम शामिल हैं) का संचालन करती है। कंपनी के नेटवर्क में 6,150 से अधिक ऑपरेशनल बेड्स (ओ एंड एम समेत) तथा 400 डायग्नॉस्टिक्स लैब्स शामिल हैं।

    आईएचएच हेल्थकेयर (“आईएचएच”) के बारे में

    आईएचएच अग्रणी बहुराष्ट्रीय हेल्थकेयर प्रदाता है जो मरीजों की देखभाल के भविष्य को नया स्वरूप देने के लिए लगातार प्रयासरत और मरीज-केंद्रित देखभाल की आकांक्षा से संचालित होता है। हम मेडिकल उत्कृष्टता और नवाचार का मेल कराते हुए, अपने भरोसेमंद ब्रैंड्स एसिबाडेम, ग्लेनईगल्स, फोर्टिस, आइलैंड, माउंट एलिज़ाबेथ, पेंटाई, पार्कवे और प्रिंस कोर्ट के माध्यम से लगातार अपने प्रयासों को और मजबूती दे रहे हैं। मलेशिया, सिंगापुर, तुर्किए, भारत और ग्रेटर चीन समेत दुनिया के 10 देशों में, 89 से अधिक अस्पतालों समेत, हमारी 190 हेल्थकेयर सुविधाओं के भीतर और बाहर, 76,000 पेशेवरों की टीम प्रतिदिन वर्ल्ड क्लास उत्कृष्टता प्रदान करने के लिए तत्पर रहती है। हम हेल्थकेयर के सभी क्षेत्रों में अपनी विस्तृत सेवाएं प्रदान करते हैं, जिनमें प्राइमरी और एंबुलेटरी, क्वाटर्नरी केयर, डायग्नॉस्टिक्स, इमेजिंग, रीहेबिलिटेशन, टेलीहेल्थ और होम केयर शामिल हैं। आईएचएच अपने पार्टनर्स के साथ मिलकर, मूल्य-आधारित केयर को आगे बढ़ा रही है, और सस्टेनेबल हेल्थकेयर इकोसिस्टम का निर्माण करते हुए सार्थक ढंग से प्रभाव भी डाल रही है। हमारा लक्ष्य विश्व के सर्वाधिक भरोसेमंद हेल्थकेयर सर्विस नेटवर्क के के रूप में अपने आप को को स्थापित करना है।

    www.ihhhealthcare.com

    अधिक जानकारी के लिए कृपया संपर्क करें:

    फोर्टिस हेल्थकेयर लिमिटेड

    पेडफैक्टर्स पीआर

    featuead
    Share. WhatsApp Facebook Telegram Twitter Email Copy Link
    Khabarin NCR

    Related Posts

    पंचमुखी श्री हनुमान जी एवं शिव परिवार की मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा पश्चात भव्य विशाल भंडारा संपन्न

    22/08/2026

    तावडू-कामधेनु संस्थान में स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

    16/08/2026

    स्वतंत्रता दिवस शहीदों के बलिदान को याद करने का दिन है- रघु प्रताप सिंह 

    15/08/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    16th mata ki chowki
    16th mata ki chowki
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 Khabrainncr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.