KhabarNcr

संपूर्ण भौतिक संपदा का स्वामी ईश्वर ही है: प्रो. विवेक आहूजा

खबरेंNcr रिपोर्टर पंकज अरोड़ा फ़रीदाबाद: 31 दिसंबर, महाऋषि दयानन्द योगधाम, फरीदाबाद के तत्वावधान में आयोजित गायत्री महायज्ञ एवं वार्षिकोत्सव के त्रिदिवसीय कार्यक्रम के समापन समारोह का शुभारंभ यज्ञ से हुआ, अध्यात्मिक सत्संग, प्रवचन के तत्पश्चात ऋषि लंगर का आयोजन किया गया।

भजनोपदेशक जितेंद्र सरल व प्रदीप शास्त्री ने भजन प्रस्तुति द्वारा महाऋषि दयानन्द सरस्वती व हुतात्मा स्वामी श्रद्धानंद के सामाजिक व अध्यात्मिक योगदान को याद किया

कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रो. विवेक आहूजा ‘विवेक’ ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमें अपने कर्मों का फल मिलता है। एक सच्चे मित्र के रूप में ईश्वर हमें समय समय पर समझाते है पर हम सत्य ज्ञान के आभाव में प्रभु से दूर रहते हैं। वेदों में संपूर्ण ज्ञान है, इसके माध्यम से प्रभु से जुड़ने का प्रयास करें। सबसे पहले अपनी अंर्तआत्मा को सुनना शुरु करें और उसके विपरीत आचरण न करें। ईश्वर की आज्ञा का यथावत पालन से जीवन निष्कंटक हो जाता है। संपूर्ण भौतिक संपदा का स्वामी वह ईश्वर ही है, इसलिए उसकी संपदा को त्याग भाव से भोगने वाला मनुष्य ही सुखी रहता है। कभी भी भोगमयी प्रवृत्ति को अंतःकरण में प्रबल नहीं होने देना चाहिए। भोग मनुष्य को बंधन में बांधता है और त्याग मोक्ष मार्ग को प्रशस्त करता है‌।

आचार्य हरिओम शास्त्री ने दयानन्द सरस्वती के दिखाये मार्ग पर चलने और वेदों का अनुसरण करने का आवाहन किया। अध्यक्ष स्वामी मेघानन्द सरस्वती ने कहा कि हमें दयानंद जी के बताए मार्ग पर चलकर देश, समाज और अपनी संस्कृति को बचाना है। उन्होंने उपस्थित विद्वजनों, आर्यजनों का स्वागत किया। मंच का संचालन करते हुए योगेंद्र फोर ने सुव्यवस्थित और सफल आयोजन के लिए सबके सहयोग के लिए आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर ज्ञानेंद्र फागना, सुरेश गुलाटी, गोल्डी मल्होत्रा, जगबीर मलिक, हरिओम शास्त्री, मुंशीलाल अग्रवाल, कौशल मुनी, वसु मित्र सत्यार्थी, आनंद महता, योगेंद्र फोर, कुलदीप गोयल, ब्रह्म प्रकाश, जोगेन्दर कुमार, सुधीर बंसल, देवेन्द्र तनेजा, ओम प्रकाश गिरिधर, डा. सत्यदेव गुप्ता, होती लाल आर्य, प्रतिभा यति, संतोष मदान, सुदेश मनचंदा, स्वामी यज्ञानंदा, हर्ष गुलाटी आदि भी मौजूद रहे।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

You might also like

You cannot copy content of this page