पंकज अरोड़ा की रिपोर्ट/फरीदाबाद: सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्किट नंबर-एक में हर वर्ष की भांति इस बार भी गोवर्धन पूजा धूमधाम से मनाई गई। शाम को मंदिर में भव्य पूजा अर्चना की गई ततपश्चात अन्नकूट का भोग भगवान को लगाकर प्रसाद का वितरण किया गया और लोगों ने पूरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ इस प्रसाद को ग्रहण किया।
गोवर्धन महाराज की पूजा-अर्चना मंदिर के प्रधान डॉ. राजेश भाटिया व् उनकी धर्म-पत्नी जनक भाटिया और फरीदाबाद के जाने-माने अधिवक्ता तरुण भाटिया व् उनकी धर्मपत्नी तानिया भाटिया द्वारा की गई। इस मौके पर मंदिर के प्रधान डॉ. राजेश भाटिया ने कहा कि गोवर्धन पूजा भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जो भगवान श्रीकृष्ण द्वारा सिखाई गई आत्मनिर्भरता, विनम्रता और प्रकृति के प्रति सम्मान की भावना को जीवंत करता है।
द्वापर युग में भगवान कृष्ण ने इंद्र के अहंकार को शांत करने और लोगों को अपनी सामर्थ्य पर विश्वास करने का संदेश देने हेतु गोवर्धन पर्वत को उठाया था। यह पर्व हमें सिखाता है कि अहंकार नहीं, सहयोग और भक्ति ही सच्ची शक्ति है। गोवर्धन पूजा के माध्यम से लोग प्रकृति, पशुधन और अन्न के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं। यह त्योहार भारतीय जनजीवन में आस्था, पर्यावरण प्रेम और सामूहिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि श्री कृष्ण जी और गोवर्धन महाराज के स्वरूप जोकि ‘गाय के गोबर से तैयार किये जाते हैं’ को लडिय़ों, मोमबत्तियों व् दीपों के द्वारा सुसज्जित किया गया है, जोकि श्रद्धालुओं में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। संस्था के प्रधान डॉ. भाटिया ने गोवर्धन पूजा में सहयोग करने पर सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं गणमान्य लोगो का आभार जताया और लोगों को गोवर्धन पूजा की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर प्रधान डॉ. राजेश भाटिया के संग उनकी धर्म-पत्नी जनक भाटिया, संस्था की महिला सदस्यों में सोनिया अरोड़ा, तपस्या मेहरा, जान्हवी भाटिया, शैला कपूर, मंदिर के चेयरमैन बंसी लाल कुकरेजा, उप-प्रधान-सोमनाथ ग्रोवर, दलपति-अनिल चावला, अमर बजाज, आई.एस.जैन, रिंकल भाटिया, गगन अरोड़ा, अमित नरूला, सचिन भाटिया, सरदार अमरजीत सिंह भाटिया, भरत कपूर, रविंदर गुलाटी, अरविन्द शर्मा, आशीष अरोड़ा, पंकज अरोड़ा, अजय शर्मा, अनुज नागपाल, खेम बजाज, प्रेम बब्बर, सुभाष कुकरेजा, राकेश धमीजा, बाले गाँधी, जितिन गाँधी, जतिन मलिक, कुनाल बब्बर, मुकुल कपूर, सरदार कुलदीप सिंह भाटिया, संजय अरोड़ा, आयुष तिवारी व् अन्य शामिल रहे|
