Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar in NCR
    • Home
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • प्रदेश
      • हरियाणा
      • फरीदाबाद
      • पलवल
      • दिल्ली
      • उतर प्रदेश
      • गाजियाबाद
      • नोएडा
      • पंजाब
      • राजस्थान
    • पॉलिटिक्स
    • सोशल
    • स्पोर्ट्स
    • हेल्थ
    Khabar in NCR
    Home » स्वामी श्रद्धानन्द बलिदान शताब्दी वर्ष पर भव्य व्याख्यान एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया

    स्वामी श्रद्धानन्द बलिदान शताब्दी वर्ष पर भव्य व्याख्यान एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया

    Khabarin NCRBy Khabarin NCR25/05/202684 Views
    Facebook WhatsApp Twitter Email Copy Link

    पंकज अरोड़ा की रिपोर्ट/फरीदाबाद: आर्य केन्द्रीय सभा नगर निगम क्षेत्र, फरीदाबाद के तत्वावधान में स्वामी श्रद्धानन्द बलिदान शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में एक भव्य व्याख्यान एवं शंका समाधान कार्यक्रम का सफल आयोजन आर्य समाज (सेंट्रल), सैक्टर 15 में किया गया। कार्यक्रम का आरंभ सुप्रसिद्ध वैदिक भजनोंपदेशक आचार्य सतीश सत्यम के सुमधुर भजनों के साथ हुआ। उन्होंने अपनी ओजस्वी वाणी और मधुर गीतों के माध्यम से युग प्रवर्तक महर्षि दयानंद सरस्वती एवं अमर शहीद स्वामी श्रद्धानंद जी के सामाजिक योगदान और उनके सर्वोच्च बलिदान को याद कर राष्ट्रभक्ति का संचार किया।

    समारोह के मुख्य वक्ता डॉ. विवेक आर्य (शिशु रोग विशेषज्ञ, दिल्ली एवं अध्यक्ष, प्रकाशन विभाग, भारतीय हिन्दू शुद्धि सभा) ने अपने संबोधन में कहा कि अमर शहीद स्वामी श्रद्धानंद जी का जीवन राष्ट्र सेवा, सामाजिक सुधार और वैदिक संस्कृति के प्रचार-प्रसार का एक जीवंत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि उनके लोक-कल्याणकारी कार्यों और देश के स्वतंत्रता संग्राम में दिए गए सर्वोच्च बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनका जीवन हमें साहस, सत्य और अटूट राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देता है और वर्तमान पीढ़ी को उनके दिखाए मार्ग पर चलकर देश को सशक्त बनाने का संकल्प लेना चाहिए।

    इस अवसर पर भारतीय हिन्दू शुद्धि सभा के महामंत्री सुभाष दुआ ने जोर देते हुए कहा कि अपने धर्म व संस्कृति की रक्षा और विस्तार के लिए स्वामी दयानन्द व स्वामी श्रद्धानंद से प्रेरणा लेते हुए हमें शुद्धि आंदोलन की तरह निरंतर प्रयासरत रहना आवश्यक है। कार्यक्रम की अध्यक्षता गुरुकुल इंद्रप्रस्थ के प्राचार्य आचार्य ऋषिपाल ने की।

    इस गरिमापूर्ण समारोह में दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा के महामंत्री विनय आर्य ने अन्तर्राष्ट्रीय आर्य महासम्मेलन को ऐतिहासिक और सफलतम बनाने में सराहनीय योगदान देने वाले पदाधिकारियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर आर्य केन्द्रीय सभा (नगर निगम क्षेत्र) के तत्कालीन प्रधान आचार्य ऋषिपाल, महामंत्री योगेंद्र फोर, कोषाध्यक्ष सतीष कौशिक और आर्य केन्द्रीय सभा (पंजीकृत) के तत्कालीन प्रधान पी के मित्तल, महामंत्री दयानन्द सेठी व कोषाध्यक्ष अशोक गर्ग, और ओम योग संस्थान (पाली) के महामंत्री डॉ. संदीप आर्य को अभिनन्दन पत्र, सम्मान पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। विनय आर्य ने आह्वान किया कि हमें अब केवल आर्य समाज के दायरे तक सीमित नहीं रहना है। हमें आर्य समाज से बाहर निकलकर व्यापक समाज में अपने मूल सनातन धर्म और समृद्ध संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए जमीनी स्तर पर कार्य करना होगा।

    कार्यक्रम की व्यवस्था और मंच संचालन का दायित्व महामंत्री जितेंद्र सरल ने बखूबी निभाया। समारोह के समापन पर संस्था के प्रधान देवबंधु आर्य ने मुख्य अतिथि, आमंत्रित प्रबुद्ध विद्वानों और भारी संख्या में उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी आगंतुकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि आप सभी की गरिमामयी उपस्थिति और सहयोग के कारण ही यह कार्यक्रम पूरी तरह सफल हो सका है। इस अवसर पर कर्मचंद शास्त्री, नन्दलाल कालरा, डॉo संदीप आर्य, संजय सेतिया, वसु मित्र सत्यार्थी, संजय खट्टर आर्य, सत्य प्रकाश अरोड़ा, मदन लाल तनेजा, निष्ठाकार आर्य, आनन्द महता, विमला ग्रोवर, रुक्मणि टुटेजा, ऊषा चितकारा, सुषमा वधवा तथा विभिन्न आर्य समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    featuead
    Share. WhatsApp Facebook Telegram Twitter Email Copy Link
    Khabarin NCR

    Related Posts

    मंत्री राजेश नागर ने अनाज गोदाम का किया औचक निरीक्षण

    25/08/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स में एडवांस रीकंस्ट्रक्टिव सर्जरी से दुर्लभ किडनी ट्यूब ब्लॉकेज से ग्रस्त एक-वर्षीय शिशु की जान बचायी गई

    25/08/2026

    फरीदाबाद में कार्यकर्ताओं की रायशुमारी के बाद मजबूत संगठन बनाएंगे: उमंग सिंघार

    25/08/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    16th mata ki chowki
    16th mata ki chowki
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 Khabrainncr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.