खबरेंNcr रिपोर्टर पंकज अरोड़ा फरीदाबाद: 22 अक्टूबर,
जंहा एक तरफ शहर में भिन्न भिन्न रामलीला कमेटी द्वारा लंका दहन का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है तो वंही युवा दशहरा क्लब द्वारा एक भव्य शोभा यात्रा का आयोजन बड़े हर्ष और उल्लास से आयोजित किया गया।
आपको बता दे कि न्यू टाउनशिप के लोग हमेशा सामाजिक-धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढकर भाग लेेते हैं। जब भी बात होती धार्मिक आयोजनों की तो एनआईटी क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। और एनआईटी तीन सी ब्लॉक के निवासीगण के लिए हम कह सकते हैं कि इन्होने हमारी परंपरा, हमारी संस्कृति को जीवित रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। और इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए युवा दशहरा क्लब, 3सी ब्लॉक के युवाओं ने लंका दहन कार्यक्रम का शुभारंभ भजन संध्या से किया गया। मशहूर भजन गायक लाड़ला पवन ने अपने मधुर भजनों से श्री बाला जी का गुणगान कर समा बांध दिया।
तत्पश्चात पूरे 3 नंबर में शोभा यात्रा निकाली गई। इस शोभा यात्रा में साहिल खन्ना, सरदार रविंद्र सिंह सोनी, सागर बंसल,गुरजोत सिंह,सरदार सोनू, राजेश कपूर, प्रयांशु कपूर, सरदार अमन सिंह, अतुल त्रिखा, सुमेश भाटिया, विशेष नासवा,निखिल भाटिया, सुधीर गोसाई, वसु मित्र सत्यार्थी, सुरेश अरोड़ा, राजू, अशोक मदान, अजय ग्रोवर, महिन्द्र पाल भाटिया, राजेश भाटिया, अजय ग्रोवर और भारी संख्या में भक्त जन शामिल हुए।