KhabarNcr

हरियाणा मीडिया वैलफेयर क्लब ने धूमधाम से मनाया दिवाली मिलन समारोह

पंकज अरोड़ा की रिपोर्ट फरीदाबाद: 22 अक्टूबर, दीपावली का पर्व दीपों का त्योहार है और प्रत्येक भारतवासी इसको बड़ी धूमधाम से मनाता है। दीपावली भारत के सबसे बड़े और सर्वाधिक महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। आध्यात्मिक रूप से यह ‘अन्धकार पर प्रकाश की विजय’ को दर्शाता है। उक्त वक्तव्य हरियाणा मीडिया वेलफेर क्लब के दीपावली मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत कर रहे एनआईटी विधायक सतीश फागना ने कहे। उन्होंने उपस्थित पत्रकार साथियों को दीपावली गिफ्ट वितरित किए और दीपावली पर्व की शुभकामनाए दी।

इस मौके पर मुख्य रुप से उपस्थित रही पूर्व शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने कहा कि दिपावली का इतिहास रामायण से भी जुड़ा हुआ है, ऐसा माना जाता है कि श्री राम चन्द्र जी ने माता सीता को रावण की कैद से छुड़ाया तथा उनकी अग्नि परीक्षा के उपरान्त, 14 वर्ष का वनवास व्यतीत कर अयोध्या वापस लोटे थे। अयोध्या वासियों ने श्री राम चन्द्र जी, माता सीता, तथा अनुज लक्षमण के स्वागत हेतु सम्पूर्ण अयोध्या को दीप जलाकर रोशन किया था, तभी से दीपावली अर्थात दीपों का त्यौहार मनाया जाता है।

वरिष्ठ काँग्रेस नेता नीरज गुप्ता ने इस अवसर पत्रकार साथियों को दीपावली उपहार भेंट करते हुए कहा कि भारतवर्ष में मनाए जाने वाले सभी पर्वों में दीपावली का व्यवहारिक, सामाजिक और धार्मिक दृष्टियों से अत्यधिक महत्त्व है। इसे दीपोत्सव भी कहते हैं। ‘तमसो मा ज्योतिर्गमय’ अर्थात अन्धकार की ओर नही, प्रकाश की ओर जाओ। यह उपनिषदों की आज्ञा है। इसे सिख, बौद्ध तथा जैन धर्म के लोग भी मनाते हैं। इस अवसर पर क्लब के पदाधिकारी एवं सभी सदस्यगण उपस्थित रहे और आए हुए अतिथियों का फूल मालाओं एवं पटका पहनाकर स्वागत किया।

You might also like

You cannot copy content of this page