
तत्पश्चात ब्लॉकवासियों ने विधायक सीमा त्रिखा से मिलकर उनके सहयोग के लिए आभार प्रकट किया तथा अन्य समस्याओं से अवगत करवाया तथा यथासंभव समाधान में भी सहायता का अनुरोध किया।

टयूबवेल पेयजल सप्लाई से ब्लॉक का कोई भी क्षेत्र, घर-परिवार वंचित न रहे और सब ब्लॉकवासियों को इसका बराबर लाभ और सुविधा मिले इसकी ब्लॉक में सुनिश्चिता के लिए अनुरोध किया। जन भावनाओं का आदर करते हुए ब्लॉकवासियों के न्यायोचित अनुरोध को स्वीकार कर विधायक सीमा त्रिखा ने 3सी ब्लॉक में शीध्र ही एक और नये टयूबवेल को आवश्यकता अनुसार लगवाने के लिए संबंधित एमसीएफ अधिकारियों को निर्देशित किया है, हालांकि सी ब्लॉक के निवासियों में आपसी गुटबाज़ी भी देखने को मिली लेकिन सीमा त्रिखा ने दोनों पक्षों की बात रखते हुए एक और ट्यूबवेल के लिए निगम अधिकारियों से बात कर एक और ट्यूबवेल लगवाने के अनुमति दे दी हैं

![]()
ब्लॉकवासियों द्वारा बिजली और ट्रांसफार्मर संबंधित समस्याओं से भी विधायक को अवगत करवाया ताकि किसी संभावित हादसे व नुकसान को रोका जा सके। समस्या का संज्ञान लेते हुए विधायक ने बिजली विभाग के संबंधित अधिकारी से बात कर तुरंत मौके पर कर्मचारियों को बुलवाकर उचित कार्यवाही के निर्देश दिए।




Comments are closed.