KhabarNcr

कृष्ण जाखड़ ने टीम के साथ मिलकर उपमुख्यमंत्री से की मुलाकात

खबरेंNcr रिपोर्टर पंकज अरोड़ा फरीदाबाद: 09 मई, जनता जननायक पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष कृष्ण जाखड़ ने फरीदाबाद की पूरी जननायक जनता पार्टी की टीम के साथ उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से उनके दिल्ली स्थित असोला फार्म हाउस कार्यालय पर मिलकर उन्हें नई टीम ने बधाई दी और सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें आश्वासन दिया कि सभी एकजुट होकर फरीदाबाद जननायक जनता पार्टी के जनाधार को बढ़ाएंगे और अपनी पार्टी को आने वाले समय में नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का काम करेंगे।

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने भी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से उन्हें आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी ली और अपने सुझाव उन्हें दिए। जिलाध्यक्ष कृष्ण जाखड़ ने सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का इस स्वागत कार्यक्रम में पहुंचने के लिए आभार व्यक्त किया और धन्यवाद दिया।

जिलाध्यक्ष कृष्ण जाखड़ के साथ युवा जिलाध्यक्ष नलिन हुड्डा , महिला जिलाध्यक्ष हरमीत कौर, प्रदेश सचिव श्याम सिंह ,हल्का अध्यक्ष दीपक चौधरी , कुलदीप तेवतिया , हाजी करामत अली , प्रदेश प्रवक्ता अरविंद भारद्वाज  प्रदेश प्रवक्ता उमेश भाटी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष माणिक मोहन शर्मा, जिला प्रधान महासचिव राजेश रावत , हरिराम किराड, अनिल किराड़, नंदराम पाहिल, सरदार परविंदर सिंह ,पप्पी आर्या, डॉ देवेन्द्र बक्शी, अनुपमा बक्शी, लतीफ़ कुरैशी, राजेश भारद्वाज, रिछपाल लाम्बा, गजेन्द्र भड़ाना, राकेश गर्ग, जावेद अली ,साहब सिंह विर्क के अलावा कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You might also like

You cannot copy content of this page