ओम योग संस्थान ने पदक विजेता चिराग याज्ञिक एवं यज्ञ यात्रा के संकल्पकर्ता योगाचार्य देवराज आर्य का किया स्वागत
खबरेंNcr रिपोर्टर पंकज अरोड़ा फरीदाबाद: 04 नवंबर, आज ओम योग संस्थान ट्रस्ट ग्राम पाली के द्वारा राष्ट्रीय खेलों में पेन्चक सिलाट खेल में रजत पदक विजेता चिराग याज्ञिक एवं महर्षि दयानंद सरस्वती के 200वें जयंती वर्ष में 15 अक्टूबर को गुरुकुल इंद्रप्रस्थ से प्रारंभ हुई वेद प्रचार यज्ञ यात्रा समिति द्वारा आयोजित 251 गाँवों में विशाल वेद प्रचार और भव्य यज्ञ रथ यात्रा के संकल्पकर्ता योगाचार्य देवराज आर्य का भव्य स्वागत संस्थान के संस्थापक व अध्यक्ष योगीराज ओमप्रकाश महाराज जी के सानिध्य में किया गया।
सेक्टर 49 सैनिक कॉलोनी से ग्राम पाली तक विजय यात्रा निकाली गई, कई जगह कारों को रोक कर चिराग का स्वागत किया गया। विजय यात्रा के संस्थान पहुंचने पर योगीराज ओमप्रकाश महाराज ने राष्ट्रीय खेल में रजत पदक प्राप्त करने पर चिराग को आशीर्वाद दिया एवं उनके दादा मुरलीधर जी, मां राशि एवं पिता मलय याज्ञिक को भी बधाई दी। उन्होंने चिराग को कड़ी मेहनत एवं पूर्ण लगन से नई ऊंचाइयां को छूने की प्रेरणा दी। उन्होंने चिराग को पुरस्कार स्वरूप 21000 रुपए नगद, 5 किलो शुद्ध देसी घी एवं अन्य उपहार भी दिए। साथ ही उन्होने कहा कि महर्षि स्वामी दयानन्द सरस्वती जी के 200 वीं जयन्ति के उपलक्ष्य में वैदिक यज्ञ एवं वेद प्रचार यात्रा अभियान मनुष्यता प्रदान करने के लिए प्रकृति संरक्षण के लिए व ईश्वर सानिध्य के लिए एक विशेष व आवश्यक प्रयास हैं। आर्य समाज के संस्थापक महर्षि स्वामी दयानन्द सरस्वती जी ने हमें यज्ञानुष्ठान, गायत्री पुनरश्चरण और प्रतिदिन यज्ञ हवन करने के लिए प्रेरित किया, इसलिए हम सब को भी राष्ट्र कल्याण और अपने और अपने परिवार के कल्याण के लिए प्रतिदिन यज्ञ, हवन करना चाहिए। प्रभु से प्रार्थना करते है यह महान कार्य निर्विग्न पूर्ण हो ,और इस वेद प्रचार, यज्ञ यात्रा में जो सहयोगी सेवा कर रहे है प्रभु सबको शक्ति दे, सामर्थ्य दे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विपुल गोयल पूर्व केबिनेट मंत्री हरियाणा सरकार ने चिराग को रजत पदक जीतने पर बधाई दी एवं अंग वस्त्र व पुरस्कार राशि देकर सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश की सरकार यशस्वी मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में खेलों को भी पूर्ण बढ़ावा दे रही है। प्रदेश के अनेक खिलाड़ी देश-विदेश में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, सरकार द्वारा खेलों को विशेष प्रोत्साहन दिया जा रहा हैं। राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं को सरकार द्वारा नकद राशि पुरस्कार भी दिया जाता है साथ ही सरकारी नौकरी भी खेल कोटे से प्रदान की जाती है। उन्होंने चिराग के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम के अध्यक्ष विनय आर्य महामंत्री आर्य केंद्रीय सभा दिल्ली ने भी चिराग को बधाई देकर उसका उत्साह वर्धन किया उन्होंने उपस्थित युवाओं व बच्चों को विशेष रूप से संबोधित करते हुए कहा कि पूर्ण पुरुषार्थ करने पर हम अपने निर्धारित लक्ष्य को अवश्य ही प्राप्त कर सकते हैं। अति विशिष्ट अतिथि गिरिराज सिंह उपनिदेशक खेल विभाग गुड़गांव हरियाणा ने भी चिराग को रजत पदक जीतने पर बधाई दी एवं उनके भविष्य में भी और पदक जीतने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि आनंद मेहता अध्यक्ष दयानंद शिक्षण संस्थान ने बधाई देते हुए कहा कि रजत पदक जीत कर चिराग ने न केवल पाली ग्राम बल्कि पूरे जिले एवं राज्य को गौरवान्वित किया है। योगराज अरोड़ा चेयरमैन आरोन ग्रुप ने भी चिराग को आशीर्वाद दिया एवं कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती के वैदिक सिद्धांतों को अपनाकर सभी अपने जीवन को श्रेष्ठ बना सकते हैं। गुरुकुल इंद्रप्रस्थ के आचार्य स्वामी ऋषिपाल ने भी चिराग को बहुत आशीर्वाद दिया। योगाचार्य देवराज आर्य ने भी चिराग को आशीर्वाद दिया तथा कहा की यज्ञ करने से जहां रोगो की निवृत्ति होती है वही आरोग्यता की प्राप्ति होती है यज्ञ से सुख, समृध्दि, शान्ति, भाईचारा, एकता तथा दिव्य आनन्द की प्राप्ति भी होती है । पाली ग्राम के सरपंच चौ० रघबर प्रधान, चौ० सरदाराम भड़ाना, चौ० जगदीश भड़ाना, चौ० कुलदीप भड़ाना, कैप्टन तेज सिंह भडाना ने भी चिराग को अपना आशीर्वाद दिया व सम्मानित किया।
चौ० सुनील आर्य, अनिल बंसल, रविन्द्र खन्ना, वसु मित्र सत्यार्थी, जितेन्द्र प्रभाकर सरल, ओमप्रकाश ढींगरा, रमेश मुंजाल, ए के त्यागी, सतबीर आर्य , हरिबाबू यादव , रामवीर आर्य प्रभाकर,जगदीश समर्थ पृथला गुरुकुल मंझावली चांद सिंह जगबीर आर्य रोहतक चतर सिंह आर्य रामस्वरूप हेमंत आर्य, डॉ संदीप योगाचार्य,स्वामी ऋषि, नरेंद्र सिंह धर्मवीर मनोज यादव, सत्यदेव, मनोज, हिमांशु, कुणाल, मृदुल, राव देवेंद्र डॉ० अंजू, मंजू, वर्षा खन्ना, मीनाक्षी मुंजाल, वंदना त्यागी, वीरमति, प्रेमवती धर्मवती, कमला, कृष्णा, चंद्रवती, तारा आदि उपस्थित रहे।
संस्थान के महामंत्री संदीप योगाचार्य ने सभी को धन्यवाद प्रेषित किया एवं चिराग को भी बधाई दी।