KhabarNcr

ऋग्वेद पारायण यज्ञ तथा श्रीराम कथा का आयोजन 1 जनवरी से 10 जनवरी तक होगा

खबरेंNcr रिपोर्टर पंकज अरोड़ा फ़रीदाबाद: 03 जनवरी,
महर्षि दयानन्द सरस्वती की 200 वीं जयंती के उपलक्ष्य में 15 अक्टूबर से 5 नवम्बर 2023 तक 251 गावों में यज्ञ यात्रा के सफल आयोजन के बाद अगली श्रंखला में देवयोग संस्थान, बुखारपुर में 11 दिवसीय ऋग्वेद पारायण यज्ञ तथा मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम कथा कार्यक्रम सोमवार शूरू हुआ।

वेद प्रचार समिति (ट्रस्ट) फरीदाबाद एवं समस्त ग्रामवासी, बुखारपुर के तत्वावधान में आयोजित ऋग्वेद पारायण महायज्ञ में मुख्य यजमान योगाचार्य देवराज आर्य व धर्मपत्नी बबीता आर्य रहे। यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य सुशील शास्त्री रहे। कन्या गुरुकुल भुसावर की ब्रह्मचारिणियों सुमन शास्त्री व खुशबू आर्या ने ऋग्वेद की रिचाओं का पाठ किया।

आचार्य प्रेमपाल शास्त्री ने इस अवसर पर उपस्थित श्रोताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि ऋग्वेद के आठवें मण्डल में सम्मिलित ज्ञान और पांच देवताओं के बारे में बताया गया है। यह पांच देवता पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश है। यज्ञ से मिलने वाली सुगंधी वायुमंडल को स्वच्छ बनाती है।

संकलकर्ता योगाचार्य देवराज आर्य के अनुसार यह यज्ञ 1 से 10 जनवरी प्रतिदिन सुबह व शाम तथा दोपहर मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम कथा की जायेगी। 11 जनवरी को प्रात: ऋग्वेद पारायण महायज्ञ, दोपहर वेद प्रवचन एवं संगीतमयोपदेश तत्पश्चात ऋषि लंगर के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

इस कार्यक्रम में स्वामी प्रणवानन्द सरस्वती, स्वामी शिवानन्द जी का नाम और जोड़ दीजिए। दोपहर की सभी में स्वामी शिवानन्द जी ही बोलेंगे। प्रोफेसर रामजीत आर्य, अनिल आर्य, राजकुमार आर्य, चंद्रभान भुटानी, कृष्णा आर्य, वसु मित्र सत्यार्थी आदि उपस्थित रहे

You might also like

You cannot copy content of this page