KhabarNcr

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन द्वारा पंकज अरोड़ा को बनाया गया बढ़खल विधानसभा अध्यक्ष 

पंकज अरोड़ा की रिपोर्ट/फरीदाबाद: 28 फरवरी, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन हरियाणा अध्यक्ष सुनील कुमार जांगड़ा ने सर्वसम्मति से सहमति जताते हुए बढ़खल विधानसभा से पंकज अरोड़ा को अध्यक्ष बनाया गया और उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा गया, सुनील कुमार जांगड़ा ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि पंकज अरोड़ा से उम्मीद है कि वो एसोसिएशन के हित में कार्य करेंगे वंही नवनियुक्त बढ़खल विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने जो भरोसा उन पर जताया है और जो जिम्मेदारी उन्हें दी है वह निष्ठापूर्वक निभाएंगे।

Oplus_131072

इसके अलावा पंकज अरोड़ा ने बढ़खल विधानसभा से महेश गोटवाल को महासचिव नियुक्त किया गया, दूसरी और ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की और से मधुबाल को महिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई, इस मौके पर और भी कई अहम नियुक्तियां की गई इस पर सभी ने एक दूसरे को बधाई

दी गई ।

इस अवसर पर नैब एसोसिएशन फॉर ब्लाइंड का उपकरण द्वारा एक दिवसीय निशुल्क नेत्र जांच/चश्मा वितरण और मोतियाबिंद शिविर स्थल 1909 सैक्टर 64 बल्लबगढ़.रियल एस्टेट एंड ग्रुप एवं ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन कार्यालय पर शनिवार आयोजित किया गया।

जिसमें ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन टीम ने बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं रियल एस्टेट एंड ग्रुप के निदेशक अंकित मलिक को पगड़ी पहनाई और नीले/लाल रंग का पटका पहनाकर स्वागत किया और उन्हें राधा कृष्ण की तस्वीर भेंट की।

इस अवसर पर फीवा के महासचिव गुरमीत सिंह देओल एवं कर्मवीर नरवाल.राजू मलिक,विनोद भाटी,निर्मल यादव,रामनिवास के अलावा अन्य गणमान्य लोग शामिल थे।
इसके अलावा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के सलाहकार बिजेंद्र फौजदार, नवनियुक्त प्रदेश महासचिव डॉक्टर महेंद्र शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश गौतम, संगठन सचिव वंदना, जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, शमीम अहमद, बढ़खल अध्यक्ष पंकज अरोड़ा, बढ़खल महासचिव महेश गोडवाल, महिला अध्यक्ष मधु बाला, सुमित गोयल, भावना पाठक, बबलू सैनी पत्रकार बंधु आदि शामिल थे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.