KhabarNcr

पौंडानाथ मंगलकारी है:- पण्डित सुरेन्द्र शर्मा बबली 

खबरेंNcr रिपोर्टर पंकज अरोड़ा फरीदाबाद:01 अप्रैल कामदा एकादशी के उपलक्ष्य मे शेषशाई मन्दिर गांव शेषशाई होडल जिला पलवल उत्तर प्रदेश से लगता हुआ है पण्डित सुरेन्द्र शर्मा बबली राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा मन्दिर मे आयोजित कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि पंहुचकर भगवान विष्णु पौंडानाथ के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया वहां के पुजारियों द्वारा मान सम्मान किया पं सुरेन्द्र शर्मा बबली ने भी उन्हे भगवान परशुराम जी का पटका चालीसा भेंट कर सम्मान किया।

पं सुरेन्द्र शर्मा बबली ने कहा बहुत मंगलकारी है एकादशी-व्रत के दिन दर्शन करने से भक्त की मनोकामना पूर्ण हो जाती है यहां बताया गया भगवान विष्णु के अनन्य भक्त ब्राह्मण बुजुर्ग हो गए वो बद्री विशाल जाने मे असमर्थ थे तो उन्होने भगवान विष्णु की स्तुति की तो भगवान प्रगट हो गए उस भक्त ब्राह्मण ने कहा प्रभु अब इतनी दूर आने की मेरी सामर्थ नही है जो यहां आकर आपके दर्शन कर सकूं तब भगवान विष्णु ने उनसे कहा जिस जगह स्वत गाय के दूध की धार निकले उस जगह को खुदवाना मै वहीं पर शेष नाग शैया पर आपको लेटा मिलुंगा मेरे दर्शन कर वहीं पर स्थापित कर देना ऐसा ही हुआ।

इन्ही का दूसरा नाम ही पौंडानाथ है जो स्थानीय भक्तो ने रखा राजा बल्लू भी भगवान पौंडानाथ के अनन्य भक्त थे यहां बहुत सुन्दर नक्काशीदार चित्रण है जिनमे सभी तीर्थ व 33 कोटीश देवताओं का वर्णन है सुन्दर सरोवर है पं तेजपाल शर्मा पं रामराज शर्मा पं ओमप्रकाश शर्मा पं उमाशंकर पं लक्ष्मण द्वारा सुन्दर भण्डारे की व्यवस्था की सभी ने भगवान के दर्शन कर धर्म लाभ प्राप्त किया।

You might also like

You cannot copy content of this page