KhabarNcr

सरदार परविंदर सिंह को मिली महासचिव की जिम्मेदारी

जजपा कानूनी प्रकोष्ठ में सभी 22 जिलों की कार्यकारिणी घोषित

जेजेपी जिला फरीदाबाद के जिला अध्यक्ष कृष्ण जाखड़ ने किया जिला फरीदाबाद की कार्यकारिणी का गठन

खबरेंNcr रिपोर्टर पंकज अरोड़ा फ़रीदाबाद: 11 दिसंबर, जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अजय सिंह चौटाला, लोकप्रिय उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, प्रदेश अध्यक्ष स. निशान सिंह व जेजेपी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला से विचार-विमर्श करके जेजेपी जिला फरीदाबाद जिला अध्यक्ष कृष्ण जाखड़ ने किया जिला फरीदाबाद की कार्यकारिणी का गठन।

नवनियुक्त महासचिव परविंदर सिंह ने बताया कि जननायक जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कृष्ण जाखड़ ने  जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। हरियाणा में आगामी चुनावों के मद्देनजर उन्होंने जम्बो कार्यकारिणी बनाई और इसमें सभी वर्गों एवं हर उम्र के लोगों को समाहित करने का प्रयास भी किया। आशुतोष गर्ग एवं डॉ. अकबर को उन्होंने वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष बनाया। राजेश रावत, रतनलाल, विजयपाल तेवतिया, हरिराम किराड़, अनिल भाटी, दयाचंद सैनी, जगजीत सिंह धनखड़, अनिल खुटेला, राजकुमार तंवर एवं कपिल नेगी को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। एडवोकेट माणिक मोहन शर्मा को प्रधान महासचिव एवं डॉ. गगन सिसोदिया, संदीप भड़ाना, सुधीर भाटिया, सुनील शास्त्री, मोमीन खान, सोनेन्द्र भड़ाना, पप्पू कुरैशी, परिवंदर सिंह, सुदेश ग्रोवर एवं विजय जसूजा को महासचिव बनाया गया। राजकुमार भारद्वाज, प्रवीण त्यागी, अहमद अली, सत्यप्रकाश, उमेश भानकर, डॉ. देवेन्द्र बक्शी, साहिब सिंह, अजीत कुमार, राहुल झा एवं आशीष डागर को सचिव, एम सी गुप्ता को संगठन सचिव, दिगम्बर कादियान को प्रचार सचिव, रिछपाल लाम्बा को प्रवक्ता, एम सी गुप्ता को कार्यालय सचिव, आई टी कोर्डिनेटर हरदत्त जांगड़ा सहित राकेश प्रताप रूडी, ललित डागर, लोकेन्द्र कालीरमण, लक्की, राजू अंसारी, राहुल कौशिक, गजेन्द्र एवं अरविंद गुप्ता को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया। जाखड़ ने कहा कि जननायक जनता पार्टी लोकसभा की सभी 10 सीटों पर अपनी तैयारी कर रही है और पार्टी के प्रत्येक सदस्य एवं कार्यकर्ता का केवल एक ही सपना है, दुष्यंत चौटाला प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री बनें।

वंही सरदार परविंदर सिंह ने जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अजय सिंह चौटाला, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, प्रदेश अध्यक्ष स. निशान सिंह, जेजेपी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला व जेजेपी जिला फरीदाबाद जिला अध्यक्ष कृष्ण जाखड़ और सभी कार्यकर्ताओ का धन्यवाद किया।

You might also like

You cannot copy content of this page